पंजाब सीएम कार्यालय पर सीबीआई की रेड, केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला
अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री कार्यालय पर सीबीआई छापे को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया ...और पढ़ें

केजरीवाल ने भाजपा पर बोला हमला।
HighLights
केजरीवाल ने पंजाब सीएम कार्यालय पर सीबीआई रेड को लेकर भाजपा को घेरा।
भाजपा पर केंद्रीय एजेंसियों का चुनाव में दुरुपयोग करने का आरोप लगाया।
आम आदमी पार्टी पंजाब में 100 से अधिक सीटें जीतेगी, केजरीवाल ने कहा।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री कार्यालय पर मंगलवार को हुई सीबीआइ की छापेमारी को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार आने के बाद से पंजाब के लोगों पर लगातार परेशान करने की कार्रवाई हो रही है।
केजरीवाल ने कहा कि चाहें किसान आंदोलन का मुद्दा हो, पंजाब के पानी का मामला हो या पंजाब विश्वविद्यालय से जुड़ा विषय रहा हो, भाजपा सरकार ने पंजाब के हितों के खिलाफ काम किया है।
भाजपा चुनाव लड़कर पंजाब में जीत हासिल नहीं कर सकती
उन्होंने आरोप लगाया कि अब चुनाव से दो माह पहले पंजाब के चुने हुए मुख्यमंत्री के यहां भी सीबीआई की रेड करा दी गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव लड़कर पंजाब में जीत हासिल नहीं कर सकती, इसलिए वह ईडी और सीबीआइ जैसी केंद्रीय जांच एजेंसियों के सहारे चुनाव लड़ना चाहती है।
केजरीवाल ने दावा किया कि पंजाब की जनता ने अपना मन बना लिया है और चुनाव में अाप को 100 से अधिक सीटें देकर भाजपा की कार्रवाई का जवाब देगी। केजरीवाल ने कहा कि आगामी चुनाव में भगवंत मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी 100 से अधिक सीटें जीतकर दोबारा सरकार बनाएगी।
