विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूर्वी दिल्ली के सुंदर नगरी में 22 गज में बनी छह मंजिला इमारत झुकी, आसपास के मकानों पर खतरा

Published: Tue, 06 Oct 2026 11:18 PM (IST)

पूर्वी दिल्ली के सुंदर नगरी में 22 गज के छोटे प्लॉट पर बनी छह मंजिला इमारत एक तरफ झुक गई ...और पढ़ें

पूर्वी दिल्ली के सुंदर नगरी में झुकी छह मंजिला इमारत, निगम ने खाली करने का दिया आदेश।

पूर्वी दिल्ली के सुंदर नगरी में झुकी छह मंजिला इमारत, निगम ने खाली करने का दिया आदेश।

HighLights

  1. सुंदर नगरी में 22 गज के प्लॉट पर छह मंजिला इमारत झुकी।

  2. इमारत के झुकने से आसपास के मकानों पर बढ़ा खतरा।

  3. नगर निगम ने इमारत खाली कराकर जांच के निर्देश दिए।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। सुंदर नगरी में महज 22 गज के प्लाट पर बनी छह मंजिला इमारत के एक तरफ झुकने से आसपास के मकानों पर भी खतरा बढ़ गया है। इमारत में दरारें और झुकाव मिलने के बाद नगर निगम ने इसे खाली कराने का नोटिस जारी किया है। निगम ने भवन में किसी के रहने पर रोक लगाते हुए आगे की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

निगम उत्तर- पूर्वी जोन के कार्यकारी अभियंता के अनुसार, इमारत में दरारें और झुकाव होने की सूचना मिलने पर कनिष्ठ अभियंता ने मौके पर जाकर जांच की। निरीक्षण के दौरान भवन बंद मिला। बाहर से जांच करने पर इमारत पास के मकानों की ओर झुकी हुई मिली। इसके बाद निगम ने भवन मालिक को तत्काल इसे खाली कराने के निर्देश दिए।

जांच में इमारत मरम्मत के लायक नहीं पाई गई

निगम ने मालिक को इंजीनियर से भवन की संरचना की जांच कराने को कहा है। जांच में इमारत मरम्मत के लायक नहीं पाई गई तो उसे मालिक के खर्च पर गिराना होगा। जांच रिपोर्ट और कार्रवाई से जुड़े दस्तावेज निगम कार्यालय में जमा कराने होंगे। निगम के निर्देशों का पालन नहीं करने पर किसी घटना की जिम्मेदारी भवन मालिक की होगी।

स्थानीय पार्षद मोहिनी जीनवाल ने बताया कि इमारत को एहतियातन खाली करा लिया गया है। इमारत को जांच कर गिराने के निर्देश भी दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- चुनाव आयोग से कैसे मिल सकती हैं राजनीतिक पार्टियां? EC ने बताया पूरा प्रोसीजर