Chinese Visa Scam Case: कार्ति चिदंबरम की याचिका पर सुनवाई टली, तीसरे जज ने भी खुद को किया अलग
चीनी वीजा घोटाला मामले में कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम की याचिका पर सुनवाई से दिल्ली हाई कोर्ट के तीसरे न्यायाधीश, न्यायमूर्ति गिरीश कथपालिया ने खुद को अलग कर लिया है। उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया। इससे पहले न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा और न्यायमूर्ति अनूप जयराम भंभानी भी सुनवाई से हट चुके हैं। अब मामले की सुनवाई 28 जनवरी को एक अन्य पीठ के समक्ष होगी।

दिल्ली HC के एक और न्यायमूर्ति ने खुद को सुनवाई से अलग किया। सांकेतिक तस्वीर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। चीनी वीजा घोटाला मामले में आरोप तय करने के ट्रायल कोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम की याचिका पर सुनवाई से दिल्ली हाई कोर्ट के एक और न्यायमूर्ति ने खुद को अलग कर लिया है।
शुक्रवार को मामला जब न्यायमूर्ति गिरीश कथपालिया की पीठ के समक्ष आया तो उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए खुद को सुनवाई से अलग कर लिया। अब मामले की सुनवाई अन्य पीठ के समक्ष 28 जनवरी को होगी।
इससे पहले न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा और न्यायमूर्ति अनूप जयराम भंभानी के सुनवाई से खुद को अलग कर लिया था। इसके बाद मामले को न्यायमूर्ति गिरीश कठपालिया की पीठ के समझ सूचीबद्ध किया गया था।
यह भी पढ़ें- दिल्ली के कब सुधरेंगे हालात? बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर रोक रहे रास्ता; हादसों का भी बना रहता है खतरा