विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कालकाजी मंदिर में नवरात्र पर आयोजित धार्मिक उत्सव को लेकर यातायात रहेगा प्रभावित; ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी

Published: Wed, 18 Mar 2026 12:15 AM (IST)

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कालकाजी मंदिर में 20 से 27 मार्च तक नवरात्र उत्सव के लिए विस्तृत एडवाइजरी जारी की ...और पढ़ें

धार्मिक उत्सव को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने विस्तृत एडवाइजरी जारी की।

धार्मिक उत्सव को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने विस्तृत एडवाइजरी जारी की।

HighLights

  1. नवरात्र उत्सव के लिए कालकाजी मंदिर में ट्रैफिक एडवाइजरी।

  2. प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित, भारी वाहनों पर प्रतिबंध।

  3. श्रद्धालुओं को वैकल्पिक मार्ग, सार्वजनिक परिवहन उपयोग की सलाह।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। नवरात्र के दौरान कालकाजी मंदिर में आज यानि बुधवार से 27 मार्च तक आयोजित होने वाले धार्मिक उत्सव को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने विस्तृत एडवाइजरी जारी की है। इस अवधि में मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए यातायात प्रबंधन को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं।

एडवाइजरी के अनुसार, आम जनता को सलाह दी गई है कि वे भीड़ और जाम से बचने के लिए आउटर रिंग रोड (चिराग दिल्ली/सावित्री सिनेमा फ्लाईओवर से मोदी मिल फ्लाईओवर तक), मां आनंदमयी मार्ग (क्राउन प्लाजा से कालकाजी मंदिर तक), कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड जैसे प्रमुख मार्गों से बचें। इन इलाकों में यातायात का दबाव काफी बढ़ सकता है।

इसके अलावा, 18 मार्च को दोपहर दो बजे से 19 मार्च की रात दो बजे तक भारी मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग और कैप्टन गौर मार्ग पर प्रतिबंध रहेगा, ताकि श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारू बनी रहे।

पार्किंग को लेकर सख्त निर्देश

पार्किंग को लेकर भी सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। नेहरू प्लेस से मोदी मिल फ्लाईओवर के बीच आउटर रिंग रोड पर वाहन पार्क करने की अनुमति नहीं होगी। यात्रियों और टैक्सी चालकों को केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करने की सलाह दी गई है, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

पैदल श्रद्धालुओं के लिए भी विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उन्हें आउटर रिंग रोड पार करने के लिए फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) का ही उपयोग करने को कहा गया है। सड़क के बीच लगी रेलिंग को पार करना या बीच सड़क से चलना सख्त मना है।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे यात्रा की योजना पहले से बनाएं, वैकल्पिक मार्ग अपनाएं और जहां संभव हो, सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें, ताकि त्योहार के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में एमसीडी पार्किंग का दुरुपयोग: अवैध लोडिंग, झुग्गियां और शराब बिक्री का भंडाफोड़

यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री मोदी के आपत्तिजनक वीडियो मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, विनोद तिवारी को मिली सशर्त जमानत