कालकाजी में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या मामले में पति-पत्नी समेत 4 गिरफ्तार, लापरवाही में दो पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
कालकाजी में प्रॉपर्टी डीलर मंजीत सिंह उर्फ बंटी की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने राजेंद्र सिंह उर्फ रज्जी, ...और पढ़ें

पुलिस ने आरोपित राजेंद्र सिंह उर्फ रज्जी, उसकी पत्नी व दोनों बेटों को गिरफ्तार किया है।
HighLights
कालकाजी में प्रॉपर्टी डीलर मंजीत सिंह की हत्या।
प्रॉपर्टी विवाद के चलते हुई पीट-पीटकर हत्या।
पति-पत्नी समेत चार आरोपी गिरफ्तार, पुलिसकर्मी लाइन हाजिर।
जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। कालकाजी में प्राॅपर्टी के विवाद को लेकर डीलर मंजीत सिंह उर्फ बंटी की पीट-पीटकर हत्या मामले में पुलिस ने आरोपित राजेंद्र सिंह उर्फ रज्जी, उसकी पत्नी व दोनों बेटों को गिरफ्तार किया है। वहीं, एक आरोपित अब भी फरार है।
सूत्रों के मुताबिक, मंजीत एल-8 के ग्राउंड फ्लोर पर सूर्या बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कंपनी का दफ्तर है। बंटी समेत कई प्राॅपर्टी डीलर का यहां अक्सर आना जाना था। बंटी इसकी बालकनी पर छज्जा बनवा रहा था।
इसके चक्कर में एमसीडी ने इमारत पर बुक करने की नोटिस चस्पा की थी। इसी को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। विवाद को लेकर लापरवाही बरतने पर बीट अधिकारी और ड्यूटी अधिकारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
