दिल्ली-एनसीआर में वाहन चुराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, बिट्टू गैंग के सदस्य समेत 6 गिरफ्तार; चोरी की 25 बाइकें बरामद
दिल्ली पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ अभियान में छह आरोपितों को गिरफ्तार कर 25 चोरी की बाइकें बरामद की हैं। इस कार्रवाई से दिल्ली-एनसीआर में वाहन चोरी के 23 मामले सुलझे हैं, जिसमें बिट्टू गिरोह के सदस्य भी शामिल हैं।
-1795365478563_m.webp)
कालकाजी पुलिस की गिरफ्त में आरोपित व बरामद चोरी के वाहन। फोटो- पुलिस
HighLights
कालकाजी पुलिस ने छह वाहन चोरों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने 25 चोरी की बाइकें बरामद की हैं।
दिल्ली-एनसीआर के 23 वाहन चोरी के मामले सुलझे।
जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। दक्षिण-पूर्वी जिले की कालकाजी थाना पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ अभियान के तहत तीन कार्रवाइयों में छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की 25 बाइकें बरामद की हैं।
पुलिस का दावा है कि गिरफ्तारियों से दिल्ली और एनसीआर में वाहन चोरी के 23 मामले सुलझे हैं। आरोपितों में बिट्टू गिरोह के सदस्य और अंतरराज्यीय वाहन चोर शामिल हैं। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अजय कुमार के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी निगरानी, सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की।
दिल्ली-एनसीआर से चोरी किए गए वाहन बरामद
पुलिस के मुताबिक पहली कार्रवाई में बिट्टू उर्फ सनी और अर्जुन को गिरफ्तार कर चोरी की 12 बाइक और स्कूटी बरामद की गईं। संगम विहार निवासी बिट्टू पर 11 और मदनपुर खादर निवासी अर्जुन पर पांच मामले दर्ज हैं। इनमें आर्म्स एक्ट, चोरी, हत्या और हत्या के प्रयास के मामले शामिल हैं।
इस कार्रवाई से 12 मामले सुलझे। दूसरी कार्रवाई में आशु उर्फ माया उर्फ आसिफ और विजय उर्फ चीरा गिरफ्तार किए गए। उनकी निशानदेही पर दिल्ली-एनसीआर से चोरी के 12 वाहन बरामद हुए। इस कार्रवाई से 10 मामले सुलझे और दो अन्य बाइकें भी जब्त की गईं।
आरोपी के खिलाफ कई धाराओं में मामले दर्ज
आशु पर आर्म्स एक्ट, लूट और चोरी समेत 11 मामले हैं। विजय पर एनडीपीएस एक्ट और गंभीर चोट पहुंचाने के दो मामले दर्ज हैं। तीसरी कार्रवाई में 19 नवंबर को चोरी के ई-स्प्रिंटो इलेक्ट्रिक स्कूटर के मामले में सोहेल खान और सनी कुमार (20) को गिरफ्तार किया गया। दोनों मालवीय नगर के कालू सराय के निवासी हैं।
पुलिस आरोपितों की अन्य मामलों में संलिप्तता की जांच कर रही है और बरामद वाहनों के वास्तविक मालिकों का पता लगा रही है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली ट्रेड फेयर में अंतिम रविवार को उमड़ी भीड़, 1.25 लाख से अधिक लोगों ने की शिरकत; फुल रहा फूड कोर्ट
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।