विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली ट्रेड फेयर में अंतिम रविवार को उमड़ी भीड़, 1.25 लाख से अधिक लोगों ने की शिरकत; फुल रहा फूड कोर्ट

Published: Sun, 22 Nov 2026 10:01 PM (IST)

45वें अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के अंतिम रविवार को 1.25 लाख से अधिक दर्शक पहुंचे। मेले में विभिन्न राज्यों के मंडपों और पारंपरिक व्यंजनों का लोगों ने खूब आनंद लिया।

भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में घूमने पहुंचे लागों की उमड़ी भीड़। फोटो- हरीश कुमार

भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में घूमने पहुंचे लागों की उमड़ी भीड़। फोटो- हरीश कुमार

HighLights

  1. अंतिम रविवार को 1.25 लाख से अधिक दर्शक मेले में पहुंचे।

  2. शहनाज हुसैन ने विशेष आयुर्वेदिक मसाज किट का अनावरण किया।

  3. बिहार-झारखंड मंडप और आदिवासी आभूषण आकर्षण का केंद्र रहे।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। समापन की बढ़ रहे 45वें अंतरराष्ट्रीय मेले में रविवार को दर्शकों का खासा हुजूम देखने को मिला। सुबह से मेले में दर्शर्कों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। कितनी ही जगह लोगों को लंबी लंबी कतारों में लगते देखा गया। शाम तक स्थिति यह हो गई थी कि निर्बाध आवागमन में भी परेशानी होने लगी थी।

शुक्रवार को यह मेला खत्म हो जाएगा। इसलिए अब मेले में छूट मिलने लगी है और लोग खरीदारी भी खूब कर रहे हैं। मेला आयोजक भारत व्यापार संवर्धन संगठन (आइटीपीओ) के मुताबिक रविवार को 1.25 लाख लोगों मेला भ्रमण किया।

Delhi (73)

व्यापार में मेले में पहुंचीं सौंदर्य विशेषज्ञा शहनाज हुसैन

रविवार को हाल नंबर 14 में सौंदर्य विशेषज्ञा शहनाज हुसैन पहुंची।यहां उन्होंने अपनी कंपनी द्वारा बनाई गए सात चरणों वाले विशेष मसाज किट का अनावरण किया। इस दौरान उन्हें देखने व मिलने के लिए बड़ी संख्या में उनके प्रशंसकों की भीड़ देखने को मिली। उन्होंने उन्हें आटोग्राफ दिए और उनके साथ फोटो भी खिंचवाई।

Delhi (74)

प्रशसंकों से बातचीत में उन्होंने कहा कि आयुर्वेदिक सौंदर्य प्रसाधन त्वचा के लिए बहुत अच्छे होते हैं और उनका कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता है। इस मसाज किट में भी जड़ी-बूटियां हैं जिसे घर बैठे महिलाएं प्रयोग कर सकती हैं, उन्हें किसी ब्यूटी पार्लर में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

फूड कोर्ट में लगा जमघट

मेले में पहुंचे लोगों ने विभिन्न राज्यों और देशों के मंडपों में जाकर वहां के उत्पादों, हस्तशिल्प, खानपान और सांस्कृतिक विरासत की झलक देखी। कई मंडपों में खरीदारी करने वालों की भी अच्छी-खासी भीड़ रही। वहीं, अलग-अलग राज्यों की ओर से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बने रहे।

Delhi (72)

लोकनृत्य, संगीत और पारंपरिक प्रस्तुतियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे। फूड कोर्ट में भी पूरे दिन लोगों का जमघट लगा रहा। विभिन्न राज्यों के पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद लेने के लिए लोगों की भीड़ रही।

बिहार-झारखंड मंडप में दिखा भीड़

रविवार को भी बिहार और झारखंड मंडप लोगों की भीड़ और उत्साह का केंद्र बना रहा। चाहे वह हैंडलूम हो, हैंडमेड उत्पाद हों या स्वदेशी हैंड मेड उत्पाद। मंडप की स्टालों पर उमड़ी भीड़ ने साबित कर दिया कि देशभर के लोग इन राज्यों की कला, संस्कृति और उनके उत्पादों को कितने मन से अपनाते और सराहते हैं।

झारखंड मंडप में प्रदर्शित आदिवासी एवं सिल्वर आभूषण दर्शकों को अपनी ओर खींच रहा है। झारखंड के प्रसिद्ध आदिवासी आभूषण जैसे हसुली, ठेला, पैरी, बंगारी तथा अन्य चांदी एवं धातु के आभूषण अपने अनूठे डिजाइन, पारंपरिक तकनीक और सांस्कृतिक महत्व के कारण लोगों को बेहद पसंद आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- दिल्ली की वायु गुणवत्ता में लगातार चौथे दिन सुधार, 239 पर पहुंचा AQI; मंगलवार-बुधवार को फिर बढ़ सकती है परेशानी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।