विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली के कड़कड़ी मोड़ पर मास्टर प्लान रोड बंद, अब यू-टर्न लेकर आना होगा

Published: Wed, 25 Mar 2026 10:04 PM (IST)

विवेक विहार और कड़कड़डूमा से आने वाले वाहनों के लिए कड़कड़ी मोड़ चौराहे पर मास्टर प्लान रोड बंद कर दी ...और पढ़ें

कड़कड़ी मोड़ के पास से बैरिकेड लगा कर बंद किया गया मास्टर प्लान रोड का एक तरफ का रास्ता । जागरण

कड़कड़ी मोड़ के पास से बैरिकेड लगा कर बंद किया गया मास्टर प्लान रोड का एक तरफ का रास्ता । जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। विवेक विहार और कड़कड़डूमा से आने वाले वाहनचालकों को चौराहे से नाले पर बनी मास्टर प्लान रोड पर एंट्री नहीं मिलेगी। वाहनचालकों को विकास मार्ग से यू टर्न लेकर इस रोड पर आना पड़ेगा। ट्रैफिक पुलिस ने कड़कड़ी मोड़ चौराहे पर मास्टर प्लान रोड को बंद कर दिया है। चौराहे पर जाम कम करने के लिए यह ट्रायल किया जा रहा है।

रेड लाइट लंबी हो जाती थी वाहनों की लाइन

ईस्टर्न रेंज के डीसीपी ट्रैफिक के. रमेश ने बताया कि आईटीओ ब्रिज से लेकर कड़कड़ी मोड़ चौराहे तक ट्रैफिक जाम की समस्या काफी हद तक दूर हो गई है। छह यू टर्न बनने से अब यहां जाम नहीं लगता।

कड़कड़ी मोड़ चौराहे पर रेड लाइट पर आकर गाड़ियां रुकती हैं। ऐसे में इस चौराहे को जाम फ्री करने के लिए पहले यू टर्न प्लान बनाया गया था। इसके सफल न होने पर अब मास्टर प्लान रोड की एंट्री बंद की गई है।

उन्होंने बताया कि सिर्फ कड़कड़डूमा से आने वाले वाहन सीधे इस रोड का प्रयोग करते थे, लेकिन इनकी वजह से विकास मार्ग से आने वाले वाहनों की रेड लाइट लंबी हो जाती थी। इसके चलते अब इन वाहन चालकों को विकास मार्ग से यू टर्न लेकर आकर बाईं ओर मुड़कर मास्टर प्लान रोड पर एंट्री करनी होगी।

अवैध पार्क गाड़ियों पर क्लैंप लगाकर होगा चालान

डीसीपी ट्रैफिक ने बताया कि विकास मार्ग पर प्रीत विहार, स्वास्थ्य विहार के आसपास सड़क पर खड़ी होने वाली गाड़ियों का अब लगातार चालान किया जाएगा। गाड़ियों को क्रेन से उठवाने के बाद क्लैंप लगाकर इनका चालान भी किया जाएगा। व्यापार मंडल से बातचीत के लिए दो दिन का समय दिया गया है। इसके बाद कार्रवाई शुरू की जाएगी।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में फिल्म फेस्टिवल के दौरान कई मार्गों पर प्रभावित रहेगा यातायात, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

यह भी पढ़ें- “बच्चा है तू मेरा...”: दिल्ली पुलिस पर छाया ‘धुरंधर-2’ का खुमार, क्रिएटिव अंदाज में दिया रोड सेफ्टी का मैसेज