विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में फिल्म फेस्टिवल के दौरान कई मार्गों पर प्रभावित रहेगा यातायात, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

Published: Tue, 24 Mar 2026 06:41 PM (IST)

दिल्ली में बुधवार से 31 मार्च तक फिल्म फेस्टिवल आयोजित हो रहा है। ट्रैफिक पुलिस ने इसके लिए विशेष एडवाइजरी ...और पढ़ें

दिल्ली में आज से 31 मार्च तक आयोजित होने वाले फिल्म फेस्टिवल के लिए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष व्यवस्था की है। फाइल फोटो

दिल्ली में आज से 31 मार्च तक आयोजित होने वाले फिल्म फेस्टिवल के लिए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष व्यवस्था की है। फाइल फोटो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राजधानी में बुधवार से 31 मार्च तक आयोजित होने वाले फिल्म फेस्टिवल को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने विशेष व्यवस्था की है। प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक मथुरा रोड और भैरों रोड पर पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को तत्काल टो कर लिया जाएगा और संबंधित वाहन चालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ट्रैफिक पुलिस द्वारा एडवाइजरी के मुताबिक टो किए गए वाहनों को भैरों मार्ग स्थित भैरों मंदिर के सामने बनाए गए ट्रैफिक पिट में रखा जाएगा। कार्यक्रम में आने वाले आमंत्रित अतिथियों के लिए प्रवेश और निकास गेट नंबर 4 ( भैरों मार्ग) और गेट नंबर 10 (मेट्रो स्टेशन के पास ) निर्धारित किए गए हैं।

यहां पर उपलब्ध रहेगी पार्किंग 

पार्किंग के लिए बेसमेंट पार्किंग- 1 ( भैरों मार्ग से प्रवेश ) और बेसमेंट पार्किंग -2 (मथुरा रोड से प्रवेश) उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा भैरों मंदिर और नेशनल स्टेडियम में सरफेस पार्किंग की सुविधा भी दी गई है।

इस दौरान मथुरा रोड और भैरों रोड पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की संभावना है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे रिंग रोड और सार्वजनिक परिवहन का अधिक उपयोग करें और यात्रा की योजना पहले से बनाकर चलें।

यह भी पढ़ें: दिल्ली बनी दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी, भारत की एयर क्वालिटी चिंताजनक