विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

“बच्चा है तू मेरा...”: दिल्ली पुलिस पर छाया ‘धुरंधर-2’ का खुमार, क्रिएटिव अंदाज में दिया रोड सेफ्टी का मैसेज

Published: Tue, 24 Mar 2026 07:52 AM (IST)

दिल्ली पुलिस ने सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए फिल्म 'धुरंधर 2' के लोकप्रिय डायलॉग "बच्चा है तू मेरा" को रचनात्मक ...और पढ़ें

दिल्ली पुलिस का क्रिएटिव अंदाज। (AI Generated Image)

दिल्ली पुलिस का क्रिएटिव अंदाज। (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए दिल्ली पुलिस ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर क्रिएटिव अंदाज अपनाया है। इस बार पुलिस ने हाल ही में चर्चा में आई फिल्म धुरंधर 2 के एक चर्चित डायलॉग को मजेदार तरीके से ट्विस्ट कर लोगों को हेलमेट पहनने की सलाह दी है।

फिल्म में किरदार ‘जमील जमाली’ का लोकप्रिय डायलॉग “बच्चा है तू मेरा” सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है। इसी ट्रेंड को कैश करते हुए दिल्ली पुलिस ने इसे बदलकर लिखा ,“बच्चा है तू मेरा, ये ले हेलमेट पहन।”

इसके साथ ही पोस्ट के कैप्शन में भी हल्का-फुल्का लेकिन असरदार संदेश दिया गया, “हेलमेट पहनेगा तभी सयाना बनेगा मेरा बच्चा।”

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by DelhiPolice (@delhi.police_official)

क्रिएटिविटी की जमकर हो रही तारीफ

दिल्ली पुलिस का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स इस क्रिएटिविटी की जमकर तारीफ कर रहे हैं और इसे मज़ेदार के साथ-साथ जागरूकता बढ़ाने वाला कदम बता रहे हैं।

गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस पहले भी फिल्मों, वेब सीरीज और ट्रेंडिंग मीम्स का इस्तेमाल कर ट्रैफिक नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करती रही है। इस तरह के इनोवेटिव कैंपेन खासतौर पर युवाओं तक संदेश पहुंचाने में कारगर साबित होते हैं।

पुलिस का यह प्रयास एक बार फिर याद दिलाता है कि हेलमेट पहनना सिर्फ नियम नहीं, बल्कि जिंदगी की सुरक्षा से जुड़ा एक अहम कदम है।

यह भी पढ़ें- इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे बच्चों के गंदे वीडियो, NCMEC की रिपोर्ट पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई; एक गिरफ्तार

यह भी पढ़ें- बार-बार मौका देने पर भी दिल्ली पुलिस ने नहीं दी स्टेटस रिपोर्ट, HC से आरोपी को राहत नहीं; DCP लीगल सेल को भेजा आदेश