दिल्ली HC को मिले नए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस नितिन वासुदेव साम्ब्रे को मिली जिम्मेदारी
न्यायमूर्ति नितिन वासुदेव साम्ब्रे को दिल्ली हाई कोर्ट का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति न्यायमूर्ति देवेंद्र ...और पढ़ें

न्यायमूर्ति नितिन वासुदेव साम्ब्रे को दिल्ली हाई कोर्ट का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
HighLights
न्यायमूर्ति नितिन साम्ब्रे दिल्ली हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बने
न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार उपाध्याय सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नत हुए
केंद्रीय कानून मंत्रालय ने नियुक्ति की अधिसूचना जारी की है
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति नितिन वासुदेव साम्ब्रे को दिल्ली हाई कोर्ट का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नत हुए उपाध्याय
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय के सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नत होने के बाद केंद्रीय कानून और न्याय मंत्रालय ने इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की।
न्यायमूर्ति साम्ब्रे का जन्म 19 दिसंबर 1967 को नागपुर में हुआ था और उन्होंने 1992 में यूनिवर्सिटी काॅलेज ऑफ लॉ, नागपुर से कानून में स्नातक की डिग्री प्राप्त की।
छह जनवरी 2014 को उन्हें बाम्बे हाई कोर्ट में बतौर न्यायाधीश पड़ोन्नत किया गया था और जुलाई 2025 में उनका स्थानांतरण दिल्ली हाई कोर्ट किया गया था।
मंगलवार को उपाध्याय का आखिरी दिन
मंगलवार को मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय का दिल्ली हाई कोर्ट में आखिरी दिन है और इस उपलक्ष्य में विदाई समारोह आयोजित किया गया है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में 2 लाख LPG उपभोक्ताओं की e-KYC बाकी, नहीं कराने पर बंद हो जाएगा सब्सिडी वाला सिलिंडर
