दिल्ली में 2 लाख LPG उपभोक्ताओं की e-KYC बाकी, नहीं कराने पर बंद हो जाएगा सब्सिडी वाला सिलिंडर
पेट्रोलियम मंत्रालय ने घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य कर दी है ताकि सब्सिडी वाले सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग ...और पढ़ें

एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए ई केवाईसी अनिवार्य। फोटो: आर्काइव
HighLights
घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य की गई
सब्सिडी वाले सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग रोकना मुख्य लक्ष्य
दिल्ली में 98% उपभोक्ताओं ने ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी की
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। पश्चिम एशिया युद्ध से देश में जारी ईंधन संकट के बीच पेट्रोलियम मंत्रालय ने इस माह से घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य कर दिया है।
मतलब कि सब्सिडी वाले सिलिंडर का लाभ लेना है तो पहले उन्हें अपने कनेक्शन की ई-केवाईसी करानी होगी। वैसे, करीब दो वर्ष से मंत्रालय के साथ पेट्रोलियम कंपनियां उसपर जोर दे रही है।
एजेंसी संचालकों के साथ गैस डिलीवरी मैन द्वारा उपभोक्ताओं से आग्रह किया जा रहा है। अभी भी जो बचे हैं, उनको इससे संबंधित संदेश जा रहे हैं।
दिल्ली में 95 प्रतिशत ई-केवाईसी पूरी
ऑल इंडिया एलपीजी डिस्ट्रिब्यूशन फेडरेशन के कार्यकारी अध्यक्ष पीएन सेठ के अनुसार कोशिश है कि सब्सडाइज्ड घरेलू सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग रूके और वास्तविक उपभोक्ताओं तक लाभ पहुंचे।
अच्छी बात है कि दिल्ली में करीब 95 प्रतिशत तक उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी हो चुकी हैं, बाकि को लेकर भी प्रयास जारी है। दिल्ली में कोई 40 लाख एलपीजी कनेक्शन है, उसमें से करीब दो लाख का ई-केवाईसी बचा है।
उनके अनुसार, जो ई-केवाईसी नहीं कराना चाहते हैं। उनके लिए पांच किलो व 10 किलो का व्यावसायिक सिलिंडर लेने का विकल्प है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली जल बोर्ड के 50000 पेंशनरों को बड़ी सौगात, कैशलेस मेडिकल सुविधा शुरू; सिंगल विंडो सिस्टम से झंझट दूर
