विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली जल बोर्ड के 50000 पेंशनरों को बड़ी सौगात, कैशलेस मेडिकल सुविधा शुरू; सिंगल विंडो सिस्टम से झंझट दूर

Published: Mon, 05 Oct 2026 09:19 PM (IST)

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली जल बोर्ड के 50 हजार से अधिक पेंशनरों और उनके आश्रितों के लिए कैशलेस मेडिकल सुविधा का शुभारंभ किया।

दिल्ली जल बोर्ड के पेंशनरों व फैमिली पेंशनरों के लिए कैशलेस मेडिकल सुविधा का शुभारंभ करतीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता साथ मौजूद मंत्री प्रवेश वर्मा। फोटो: दिल्ली सरकार

दिल्ली जल बोर्ड के पेंशनरों व फैमिली पेंशनरों के लिए कैशलेस मेडिकल सुविधा का शुभारंभ करतीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता साथ मौजूद मंत्री प्रवेश वर्मा। फोटो: दिल्ली सरकार

HighLights

  1. मुख्यमंत्री ने 50 हजार से अधिक पेंशनरों के लिए सुविधा शुरू की

  2. कैशलेस सुविधा से इलाज में आर्थिक अड़चनें होंगी दूर

  3. सिंगल विंडो सिस्टम से मिलेगी तत्काल और सुलभ चिकित्सा

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सोमवार को दिल्ली जल बोर्ड के 50 हजार से अधिक पेंशनरों और परिवार पेंशनरों के लिए कैशलेस मेडिकल सुविधा का शुभारंभ किया।

इस सौगात से सेवानिवृत्त कर्मचारियों और उनके आश्रितों को इलाज के दौरान होने वाली आर्थिक और प्रक्रियात्मक अड़चनों से बड़ी राहत मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बुजुर्ग पेंशनरों को पहले अपनी जेब से इलाज का खर्च वहन करना पड़ता था और फिर मेडिकल रीइम्बर्समेंट के लिए लंबी कागजी प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता था।

सिंगल विडो सिस्टम भी शुरू किया 

सरकार ने सभी प्रशासनिक बाधाओं को दूर करते हुए सिंगल विंडो आधारित कैशलेस व्यवस्था शुरू की है, जिससे अब बुजुर्गों को बिना किसी झंझट के तत्काल और सुलभ चिकित्सा सेवा मिल सकेगी।

उन्होंने आगे कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं शुरू करना नहीं, बल्कि ऐसी व्यवस्थाएं तैयार करना है जिनसे लोगों का जीवन आसान हो।

50 हजार से अधिक पेंशनरों को लाभ

इस मौके पर जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने बताया कि 50 हजार से अधिक पेंशनरों व परिवार पेंशनरों को इस सुविधा का लाभ मिलेगा। सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से पूरी प्रक्रिया को सरल और सुविधाजनक बनाया गया है।

उन्होंने इसे कर्मचारियों के योगदान के प्रति सम्मान का प्रतीक बताया। इस दौरान दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय, बोर्ड के सदस्य व वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- 'अभी नहीं बना पिंक कार्ड तो न हों परेशान', बसों में महिलाओं के फ्री सफर के लिए दिल्ली सरकार का बड़ा एलान