विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'अभी नहीं बना पिंक कार्ड तो न हों परेशान', बसों में महिलाओं के फ्री सफर के लिए दिल्ली सरकार का बड़ा एलान

Published: Mon, 05 Oct 2026 08:20 PM (IST)

दिल्ली सरकार ने महिलाओं को आश्वस्त किया है कि पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड न बनने पर चिंता न करें, क्योंकि ...और पढ़ें

पिंक सहेली कार्ड को लेकर महिलाएं नहीं हों परेशान। फोटो: एआई जनरेटेड

पिंक सहेली कार्ड को लेकर महिलाएं नहीं हों परेशान। फोटो: एआई जनरेटेड

HighLights

  1. पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड से दिल्ली में महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा

  2. पात्र महिलाओं को कार्ड मिलने तक जारी रहेगी कार्ड बनाने की प्रक्रिया

  3. अब तक 19 लाख से अधिक पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड बनाए गए

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली में महिलाओं के लिए डीटीसी और क्लस्टर बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा अब पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड के जरिए दी जा रही है।

हालांकि बड़ी संख्या में महिलाओं के अभी कार्ड नहीं बन पाए हैं, लेकिन परिवहन मंत्री डाॅ. पंकज सिंह ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं को इसके लिए घबराने की जरूरत नहीं है। पात्र महिलाओं को कार्ड उपलब्ध कराने तक कार्ड बनाने और जारी करने की प्रक्रिया जारी रहेगी।

19 लाख से ज्यादा कार्ड बनाए गए

परिवहन विभाग के अनुसार अब तक 19,05,889 पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड बनाए जा चुके हैं। महिलाओं की सुविधा के लिए दिल्ली में डीटीसी के 38 पिंक पास वितरण केंद्र संचालित किए जा रहे हैं।

इसके अलावा अलग-अलग इलाकों में विशेष शिविर भी लगाए जा रहे हैं, ताकि महिलाओं को कार्ड बनवाने के लिए दूर नहीं जाना पड़े।

दिल्ली के कई इलाकों में केंद्र

दक्षिणी दिल्ली में नेहरू प्लेस, सरोजिनी नगर, लाजपत नगर, हौज खास, साउथ कैंपस, जामिया, जेएनयू और महरौली में केंद्र बनाए गए हैं। उत्तरी दिल्ली में आजादपुर, रोहिणी, कंझावला, नरेला, बवाना, नॉर्थ कैंपस और मंगोलपुरी समेत कई स्थानों पर सुविधा उपलब्ध है।

पूर्वी और पश्चिमी दिल्ली में भी विभिन्न बस डिपो और टर्मिनल पर केंद्र संचालित हैं।

नजदीकी केंद्र पर बनवा सकेंगी कार्ड

डाॅ. सिंह ने कहा कि सभी पात्र महिलाओं को कार्ड मिलने तक प्रक्रिया जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य स्मार्ट कार्ड व्यवस्था में बदलाव को बिना किसी परेशानी के लागू करना है।

परिवहन विभाग ने महिलाओं से अपील की है कि जिनका कार्ड अभी नहीं बना है, वे नजदीकी वितरण केंद्र या विशेष शिविर में जाकर कार्ड बनवा लें।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियां की तेज, 5 अक्टूबर से सिंगल विंडो क्लियरेंस; घाटों पर मिलेगी मुफ्त बिजली