दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियां की तेज, 5 अक्टूबर से सिंगल विंडो क्लियरेंस; घाटों पर मिलेगी मुफ्त बिजली
दिल्ली सरकार ने छठ पूजा की तैयारियों को तेज कर दिया है, जिसमें 15 अक्टूबर से सिंगल क्लियरेंस विंडो शुरू ...और पढ़ें

दिल्ली सरकार ने तेज कीं छठ पूजा की तैयारियां। फोटो: आर्काइव
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। छठ पूजा को लेकर दिल्ली सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को दिल्ली सचिवालय में कला, संस्कृति एवं भाषा मंत्री कपिल मिश्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक में छठ पूजा के आयोजन स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुविधाओं, सुरक्षा और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय की समीक्षा की गई।
सरकार ने तय किया है कि 15 अक्टूबर से छठ पूजा के लिए सिंगल क्लियरेंस विंडो की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके माध्यम से आयोजन से जुड़ी विभिन्न विभागों की अनुमतियों और व्यवस्थाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।
इस बार अधिक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे
बैठक में मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि पिछले वर्ष छठ पूजा का शानदार आयोजन किया गया था। इस बार इसे और बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष छठ पूजा के दौरान पिछले साल की तुलना में अधिक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे श्रद्धालुओं को धार्मिक आयोजन के साथ सांस्कृतिक अनुभव भी मिल सके।
घाटों पर मिलेंगी जरूरी सुविधाएं
बैठक में आयोजन स्थलों पर पेयजल, चिकित्सा सहायता, एंबुलेंस, अग्निशमन सेवा, मोबाइल शौचालय, सफाई, फाॅगिंग, बिजली, सुरक्षा और यातायात प्रबंधन की व्यवस्था पर चर्चा हुई। घाटों और पूजा स्थलों पर बिजली कनेक्शन के साथ निःशुल्क बिजली उपलब्ध कराने की भी व्यवस्था की जाएगी।
असामाजिक गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई
मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि छठ पूजा के दौरान किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
ठक में कला, संस्कृति एवं भाषा, राजस्व, अग्निशमन, दिल्ली जल बोर्ड, जिला प्रशासन, सिंचाई विभाग, बीएसईएस, डीडीए, एमसीडी, पीडब्ल्यूडी, दिल्ली पुलिस और यातायात पुलिस के अधिकारी मौजूद थे। बैठक में विधायक संदीप सहरावत, दीपक चौधरी, चंदन कुमार चौधरी, अभय वर्मा के अलावा संतोष ओझा भी मौजूद थे।
