विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जेपी नड्डा का बड़ा ऐलान, 2029 तक देश में जुड़ेंगी 75 हजार नई मेडिकल सीटें

Published: Thu, 19 Nov 2026 02:13 AM (IST)

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने घोषणा की कि सरकार 2029 तक 75,000 अतिरिक्त मेडिकल सीटें जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।

जेपी नड्डा बोले, 2029 तक देश में जुड़ेंगी 75 हजार नई मेडिकल सीटें ( फोटो स्रोत : जागरण)

जेपी नड्डा बोले, 2029 तक देश में जुड़ेंगी 75 हजार नई मेडिकल सीटें ( फोटो स्रोत : जागरण)


HighLights

  1. सरकार 2029 तक 75,000 अतिरिक्त मेडिकल सीटें जोड़ने को प्रतिबद्ध।

  2. देश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 387 से बढ़कर 863 हुई।

  3. चिकित्सा शिक्षा का विस्तार गुणवत्ता से समझौता किए बिना होगा।

पीटीआई, नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने बुधवार को कहा कि सरकार वर्ष 2029 तक 75 हजार अतिरिक्त मेडिकल सीटें जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने वर्धमान महावीर मेडिकल कालेज (वीएमएमसी) और सफदरजंग अस्पताल के रजत जयंती समारोह एवं आठवें वार्षिक दीक्षा समारोह को संबोधित करते हुए देश में चिकित्सा शिक्षा के बुनियादी ढांचे के विस्तार पर जोर दिया।

भारत में चिकित्सा क्षमता का हुआ विस्तार

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पिछले एक दशक में भारत में चिकित्सा शिक्षा की क्षमता में काफी विस्तार हुआ है। देश में मेडिकल कालेजों की संख्या 387 से बढ़कर 863 हो गई है, जबकि एम्स की संख्या 20वीं सदी के अंत में केवल एक थी, जो अब बढ़कर 23 हो गई है।

चिकित्सा शिक्षा की क्षमता बढ़ाने के संबंध में नड्डा ने 75 हजार अतिरिक्त मेडिकल सीटें बनाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

वित्तीय सहायता को मिली मंजूरी..

उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दिसंबर 2025 में प्रत्येक अतिरिक्त अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट मेडिकल सीट के लिए 1.5 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता को मंजूरी दी थी।

इसके तहत 10 हजार अतिरिक्त मेडिकल सीटें बनाने के लिए कुल 15 हजार करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

नड्डा ने इस बात पर जोर दिया कि चिकित्सा शिक्षा का विस्तार गुणवत्ता की कीमत पर नहीं होना चाहिए।

यह भी पढ़ें- भारत का रसायन उद्योग 2040 तक एक लाख करोड़ डॉलर का होगा, बोले- जेपी नड्डा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।