UGC इक्विटी रेगुलेशन टिप्पणी पर JNU में लगे 'इस्तीफा दो' के नारे, कुलगुरु के बयान के विरोध में निकाला ‘समता जुलूस’
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में कुलगुरु शांतिश्री डी. पंडित के कथित बयान को लेकर छात्र राजनीति गरमा गई है। छात्र संघ ...और पढ़ें

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में कुलगुरु शांतिश्री डी. पंडित के कथित बयान को लेकर छात्र राजनीति गरमा गई है। रविवार रात परिसर में छात्र संघ ने 'समता जुलूस' निकालकर कुलगुरु से इस्तीफे और जवाबदेही की मांग की, जबकि निष्कासित पदाधिकारियों का धरना भी जारी है। छात्र नेताओं का आरोप है कि कुलगुरु ने यूजीसी के इक्विटी रेगुलेशन को अनावश्यक बताते हुए एक वर्ग विशेष पर आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिससे विश्वविद्यालय की समावेशी परंपरा आहत हुई है।
इस्तीफा दो जैसे नारे भी लगाए
छात्र संघ महासचिव सुनील यादव ने कहा कि एक पाॅडकास्ट में दिए गए कथित बयान में कहा गया कि “स्थायी रूप से पीड़ित बने रहने या पीड़ित होने का दावा करने से प्रगति संभव नहीं,” जिसे छात्र समुदाय संवेदनहीन और भेदभावपूर्ण मानता है। उनके अनुसार यह टिप्पणी सामाजिक न्याय और समान अवसर के सिद्धांतों के विपरीत है, इसलिए छात्र शांतिपूर्ण विरोध के माध्यम से जवाब मांग रहे हैं। मार्च में हजारों की संख्या में छात्रों ने हिस्सा लिया और कुलगुरु माफी मांगो और इस्तीफा दो जैसे नारे भी लगाए।

भेदभाव का समर्थन नहीं करता
हालांकि, विश्वविद्यालय प्रशासन ने इन आरोपों को खारिज किया है। प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि कुलगुरु की ओर से ऐसा कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ और तथ्यों को गलत संदर्भ में प्रस्तुत किया जा रहा है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि विश्वविद्यालय सभी वर्गों के लिए समान अवसर और सम्मान की नीति पर कायम है तथा किसी भी प्रकार के भेदभाव का समर्थन नहीं करता।

संवाद के जरिए समाधान निकालने की बात
फिलहाल, परिसर में माहौल तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रित बताया जा रहा है। छात्र संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा, जबकि प्रशासन संवाद के जरिए समाधान निकालने की बात कह रहा है।
यह भी पढ़ें- जेएनयू में विरोध प्रदर्शन और हड़तालों से छात्रों की पढ़ाई हो रही प्रभावित, ABVP ने उठाए गंभीर सवाल
यह भी पढ़ें- जेएनयू में दिखा शिक्षा का अनोखा नजारा, हड़ताल के कारण खुले आसमान के नीचे लगी क्लास
यह भी पढ़ें- जेएनयू में प्रॉक्टर की कार का शीशा टूटा, कैंपस में सुरक्षा पर उठे सवाल; CCTV जांच के आदेश
यह भी पढ़ें- जेएनयू लाइब्रेरी में तोड़फोड़ मामले में सख्ती, निष्कासित छात्रसंघ अध्यक्ष को 16 फरवरी तक हॉस्टल खाली करने का आदेश
