विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

JNU में फिर बवाल: लेफ्ट विंग के छात्रों ने तोड़ा ताला, अध्यक्ष अदिति समेत कई हिरासत; पुलिस से जबरदस्त धक्का-मुक्की

Published: Thu, 26 Feb 2026 05:01 PM (GMT+05:30)

जेएनयू में वामपंथी छात्रों के मार्च को दिल्ली पुलिस ने मुख्य द्वार पर रोका। नाराज छात्रों ने गेट का ताला ...और पढ़ें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर में गुरुवार को उस समय तनाव फैल गया जब वामपंथी समर्थक छात्रों के मार्च को मुख्य द्वार पर दिल्ली पुलिस ने रोक दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से नाराज प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए गेट का ताला तोड़ दिया। स्थिति को देखते हुए परिसर के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।

घटना के दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष अदिति मिश्रा सहित कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मौके पर दो से तीन हजार लोगों की भीड़ जमा हो गई थी, जिससे कुछ समय के लिए हालात तनावपूर्ण हो गए। जेएनएसयू के चार पदाधिकारियों और पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष नितिश कुमार को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। फिलहाल, परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और स्थिति पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें- जेएनयू में विरोध प्रदर्शन और हड़तालों से छात्रों की पढ़ाई हो रही प्रभावित, ABVP ने उठाए गंभीर सवाल

यह भी पढ़ें- जेएनयू में दिखा शिक्षा का अनोखा नजारा, हड़ताल के कारण खुले आसमान के नीचे लगी क्लास

यह भी पढ़ें- जेएनयू में प्रॉक्टर की कार का शीशा टूटा, कैंपस में सुरक्षा पर उठे सवाल; CCTV जांच के आदेश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।