विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली के व्यापार मेले में झारखंड के हुनर की अनूठी झलक, सदियों पुरानी आदिवासी पेंटिंग ने जीता दिल

By Gouri Edited By: Kapil Kumar
Published: Sun, 22 Nov 2026 10:38 AM (IST)

भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में झारखंड की सदियों पुरानी पैतकर और सोहराय-खोवर चित्रकलाएं दिल्ली में अपनी पहचान बना रही हैं।

भारत मंडपम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला के झारखंड पवेलियन में सोहराय-खोवर की पेंटिंग की खरीदारी करती महिला। जागरण

भारत मंडपम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला के झारखंड पवेलियन में सोहराय-खोवर की पेंटिंग की खरीदारी करती महिला। जागरण

HighLights

  1. झारखंड की पैतकर और सोहराय-खोवर कला दिल्ली ट्रेड फेयर में।

  2. कारीगर जंतु कोपे ने प्राकृतिक रंगों से बनी पारंपरिक चित्रकलाएं प्रदर्शित कीं।

  3. यह कला अब गृह सज्जा में, परंपरा को आधुनिक बाजार से जोड़ रही है।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। कभी गांवों में त्योहारों और खास अवसरों पर घरों की दीवारों पर उकेरी जाने वाली यह कला अब कैनवास से लेकर सजावटी सामानों तक पहुंच रही है।

भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) में झारखंड पवेलियन में इसकी झलक देखने को मिल रही है। यहां कारीगर जंतु कोपे अपनी बनाई पैतकर और सोहराय-खोवर चित्रकलाओं के अलग-अलग रूप लेकर पहुंचे हैं।

यह आधुनिक पेंटिंग झारखंड की सदियों पुरानी आदिवासी चित्रकला दिल्ली में अपनी अलग पहचान बना रही है।

पशु-पक्षियों की आकृति

जंतु कोपे की लाई पेंटिंग में कहीं पशु-पक्षियों की आकृतियां हैं तो कहीं लोकजीवन, प्रकृति और पारंपरिक मान्यताओं की झलक दिखाई देती है।

उन्होंने बताया कि इस कला की खासियत इसके प्राकृतिक रंग हैं। पत्थरों को घिसकर, लाल-पीली मिट्टी, कोयले और चूने से रंग तैयार किए जाते हैं। अब इन चित्रकलाओं का इस्तेमाल घरों की सजावट और लाइफस्टाइल उत्पादों में भी होने लगा है।

पेंटिंग बनाने में लगते हैं 4 दिन

दिल्ली जैसे बड़े बाजार में इनकी मौजूदगी कारीगरों को नए खरीदारों तक पहुंचने का अवसर दे रही है। इस तरह कलाकार अपनी परंपरा को सहेजने के साथ उसे बदलते दौर से भी जोड़ रहे हैं। इसमें बड़ी पेंटिंग बनाने में करीब तीन से चार दिन लगते हैं तो वहीं छोटी बनाने में एक दिन लगता है।

उनका कहना है कि सिंहभूम की पैतकर चित्रकला में कलाकार लोककथाओं, कृष्ण लीला और जीवन-मृत्यु के चक्र को चित्रों के जरिए दर्शाते हैं।

वहीं, हजारीबाग की सोहराय-खोवर कला में जानवरों, पेड़-पौधों और ज्यामितीय आकृतियों को खास रेखाओं और बिंदुओं से उकेरा जाता है।

यह भी पढ़ें- लिट्टी-चोखा, सरसों का साग और हैदराबादी बिरयानी... दिल्ली के सरस मेले में दिखा पूरे देश का स्वाद; ये है टाइमिंग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।