JEE Advanced 2027 की तारीख का एलान, 23 मई को होगा एग्जाम; इस बार ऑन-स्क्रीन कैलकुलेटर भी मिलेगा
आईआईटी दिल्ली ने जेईई एडवांस्ड 2027 की परीक्षा तिथि 23 मई 2027 घोषित कर दी है। इसके साथ ही, संस्थान ...और पढ़ें

जेईईई एडवांस की परीक्षा तिथि घोषित। फोटो: सांकेतिक
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली में दाखिले की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए जेईई एडवांस्ड-2027 की परीक्षा तिथि घोषित कर दी गई है।
परीक्षा 23 मई 2027 (रविवार) को आयोजित होगी। आईआईटी दिल्ली ने शुक्रवार को जेईई एडवांस्ड 2027 की आधिकारिक वेबसाइट भी लॉन्च कर दी।
IIT दिल्ली ने लॉन्च की वेबसाइट
अभ्यर्थी परीक्षा से जुड़ी जानकारी और पात्रता संबंधी शर्तें आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर देख सकते हैं। वेबसाइट पर जेईई एडवांस्ड 2027 में शामिल होने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए जरूरी जानकारियां उपलब्ध कराई जाएंगी।
आईआईटी दिल्ली ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे परीक्षा से संबंधित नए अपडेट के लिए नियमित रूप से वेबसाइट देखते रहें।
ऑन-स्क्रीन कैलकुलेटर भी मिलेगा
इस बार परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को ऑन-स्क्रीन बेसिक कैलकुलेटर इस्तेमाल करने की सुविधा भी मिलेगी। यह गैर-वैज्ञानिक कैलकुलेटर होगा, जिसके डिस्प्ले पर 10 से 12 अंकों तक की संख्या दिखाई दे सकेगी।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में छठ पूजा की छुट्टी का एलान, साेमवार को बंद रहेंगे सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल; निदेशालय का आदेश