दिल्ली में छठ पूजा की छुट्टी का एलान, साेमवार को बंद रहेंगे सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल; निदेशालय का आदेश
दिल्ली में छठ पूजा के अवसर पर 16 नवंबर (सोमवार) को सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूल बंद रहेंगे। ...और पढ़ें

छठ पर बंद रहेंगे दिल्ली के सभी स्कूल। फोटो: आर्काइव
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। छठ पूजा के अवसर पर राजधानी के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूल 16 नवंबर (सोमवार) को बंद रहेंगे। इसके साथ ही दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय के अंतर्गत आने वाले सभी कार्यालयों में भी अवकाश रहेगा।
17 नवंबर से स्कूल खुले रहेंगे। इस संबंध में शिक्षा निदेशालय ने सभी संबंधित स्कूलों और कार्यालयों को अवकाश रखने का निर्देश दिया है।
दिल्ली सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) की ओर से छठ पूजा के अवसर पर 16 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने के बाद यह निर्णय लिया गया है।
यह भी पढ़ें- छठ पूजा पर दिल्ली के इन इलाकों में जाने से बचें, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; ये रहेंगे 7 वैकल्पिक मार्ग