विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छठ पूजा पर दिल्ली के इन इलाकों में जाने से बचें, ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों की सहूलियत के लिए जारी की एडवाइजरी

Published: Fri, 13 Nov 2026 04:54 AM (IST)Updated: Fri, 13 Nov 2026 05:39 AM (IST)

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 15 और 16 नवंबर को छठ पूजा के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इसमें शाहदरा ...और पढ़ें

ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी ( एआई जेनरेटेड इमेज)

ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी ( एआई जेनरेटेड इमेज)

HighLights

  1. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने छठ पूजा के लिए एडवाइजरी जारी की।

  2. शाहदरा, उत्तर पूर्वी दिल्ली में ट्रैफिक पाबंदियां और रूट डायवर्जन।

  3. श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 15 और 16 नवंबर को होने वाले छठ पूजा को देखते हुए ट्रैफिक एडवायइजरी जारी की है।

इस एडवाइजरी में बताया गया है कि किन-किन मार्गों पर वाहनों की पाबंदी रहेगी और कहां आवागमन जारी रहेगा। ट्रैफिक पुलिस की ओर से इस संबंध में बाकायदा सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर पोस्ट भी जारी किया गया है।

ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी

ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी के शाहदरा और उत्तर पूर्वी जिले में वाहनों की आवाजाही पर पाबंदी लगाई गई है और लोगों की सहूलियत के लिए कई रूट भी डायवर्ट किए गए हैं, ताकि किसी को भी कोई दिक्कत नहीं हो।

छठ पूजा के दौरान इन जिलों में बने घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा के लिए पहुंच सकते हैं, जिसे देखते हुए लोगों की भारी भीड़ रहेगी। इसे मैनेज करने के लिए यह पूरी रूपरेखा निर्धारित की गई है, ताकि किसी भी प्रकार से स्थिति अव्यवस्थित नहीं हो।

वहीं, ट्रैफिक पुलिस की ओर से यात्रियों को शास्त्री पार्क से खजूरी चौक (और इसके विपरीत) के बीच पुस्ता रोड, नानकसर टी-पॉइंट से सोनिया विहार टोल टैक्स तक के रास्ते, और शांति वन से श्मशान घाट तक के हिस्से से जाने से बचने की सलाह दी गई है।

ट्रैफिक पुलिस ने वैकल्पिक मार्गों के बारे में भी बताया

ट्रैफिक पुलिस की ओर से वैकल्पिक मार्गों के तौर पर, उत्तर दिल्ली, मध्य दिल्ली, पूर्वी दिल्ली और नई दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे और जीटी रोड का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, नानकसर टी-पॉइंट से सोनिया विहार की ओर जाने वाले लोग खजूरी चौक, आरटीसी पुस्ता रोड, सभापुर गांव और सोनिया विहार चौहान पट्टी होते हुए जा सकते हैं।

इसेक अलावा, ट्रैफिक पुलिस की ओर से समारोह में शामिल होने वाले लोगों की सहूलियत के लिए पार्किंग की भी व्यवस्था की गई है, जिसमें DND के पास यमुना खादर, DDA का खुला मैदान, I.P. एक्सटेंशन में वेस्ट विनोद नगर का खुला मैदान, खजूरी मेट्रो स्टेशन के बगल की जगह, नानकसर गुरुद्वारा पार्किंग और यमुना नदी के किनारे खाली पड़ी जमीन शामिल हैं।

नियमों के प्रति रहे गंभीर..

अन्य निर्धारित पार्किंग स्थानों में पुराने लोहे के पुल (ओल्ड आयरन ब्रिज) के पास गौशाला के निकट खुला मैदान, नंद नगरी के B1 और B2 ब्लॉक में छठ पार्क, मंडोली टीला स्थित छठ घाट, पुस्ता रोड पर NHAI पार्किंग और साईं भवन के पास MCD पार्किंग शामिल हैं।

वहीं, ट्रैफिक एडवाइजरी में कहा गया है कि वे सभी नियमों का पालन करें, ताकि स्थिति अव्यवस्थित नहीं हो, क्योंकि आमतौर पर देखा जाता है कि नियमों का पालन नहीं करने की वजह से स्थिति पैचीदा हो जाती है। ऐसे में हमारे लिए यह जरूरी हो जाता है कि हम नियमों के प्रति गंभीर रहे और उसका पूरी समझदारी के साथ पालन करें।

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में बिल्डर की धोखाधड़ी, 80 फीसद भुगतान के बाद रद्द किए फ्लैट

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।