विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'कानून का सम्मान नहीं करते...' सौरव दास और आशुतोष रांका को कोर्ट से फटकार; जमानतदारों पर कही बड़ी बात 

Published: Mon, 19 Oct 2026 10:59 PM (IST)

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के आह्वान को लेकर सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली कोर्ट से झटका लगा है। कोर्ट ने दोनों पर कड़ी टिप्पणी की है।

सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर कोर्ट की सख्त टिप्पणी। फोटो: अर्काइव

सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर कोर्ट की सख्त टिप्पणी। फोटो: अर्काइव

HighLights

  1. जमानत बॉन्ड उल्लंघन पर सौरव दास, आशुतोष रांका को फटकार।

  2. कानून का सम्मान न करने पर कोर्ट ने जताई गंभीर चिंता।

  3. दोनों को नए जमानतदार पेश करने का सख्त निर्देश दिया गया।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली की अदालत ने सौरव दास और आशुतोष रांका के जमानत बॉन्ड के उल्लंघन पर गंभीर टिप्पणी की है।

अदालत ने कहा कि सौरव दास और आशुतोष रांका ने अपने जमानत बॉन्ड की शर्तों का उल्लंघन किया है।

प्रतिबंधित स्थल जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान करने को लेकर कोर्ट ने टिप्पणी की कि वे कानून का सम्मान नहीं करते हैं। उनका आचरण कानून के प्रति सम्मान की कमी को दर्शाता है।

कोर्ट ने यह भी कहा कि दोनों के आचरण से शांति और सौहार्द भंग होने की गंभीर आशंकाएं हैं।

जमानतदारों का दोनों पर नियंत्रण नहीं 

अदालत ने दोनों की ओर से पेश किए गए जमानतदारों की उपयुक्तता पर भी सवाल उठाए। कोर्ट के अनुसार, जमानतदारों के दस्तावेजों में तस्वीरों का मिलान नहीं हुआ।

जांच में यह भी सामने आया कि दोनों जमानतदारों का प्रतिवादियों पर इतना नियंत्रण नहीं है कि जरूरत पड़ने पर उन्हें अदालत में पेश करा सकें।

अदालत ने कहा कि जमानतदार की मुख्य जिम्मेदारी यही होती है कि वह संबंधित व्यक्ति को अदालत के सामने पेश कर सके।

नए जमानतदार पेश करने का निर्देश

अदालत ने कहा कि फिलहाल कोई अन्य जमानतदार मौजूद नहीं है। ऐसी स्थिति में सौरव दास और आशुतोष रांका को नए जमानतदार पेश करने का निर्देश दिया गया है।

कोर्ट के आदेश में जमानतदारों की जिम्मेदारी और दोनों के आचरण को लेकर उठाई गई चिंताओं को स्पष्ट किया गया है।

यह भी पढ़ें- सीजेपी के सह-संयोजक सौरव दास और आशुतोष रांका पर दर्ज केस क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर

यह भी पढ़ें- आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, अदालत ने दो और दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा