विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सौरव दास और आशुतोष रांका को राहत नहीं, दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच करेगी 'ट्रेसपासिंग' केस की जांच

Published: Mon, 19 Oct 2026 10:37 PM (IST)

सीजेपी के सह-संयोजक सौरव दास और आशुतोष रांका के खिलाफ दर्ज मामले को क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया है। ...और पढ़ें

सौरव दास और आशुतोष रांका, फोटो- रॉयटर्स।

सौरव दास और आशुतोष रांका, फोटो- रॉयटर्स।

HighLights

  1. सीजेपी सह-संयोजक सौरव दास और आशुतोष रांका पर दर्ज केस।

  2. मामले की जांच क्राइम ब्रांच को स्थानांतरित की गई।

  3. गहन पड़ताल के लिए यह महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।

राकेश कुमार, नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संयोजक सौरव दास और आशुतोष रांका पर दर्ज 'ट्रेसपास मामला' को दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिया गया है। यह मामला जंतर-मंतर पर बिना अनुमति के प्रवेश करने से जुड़ा है।

दिल्ली पुलिस का आरोप है कि दोनों नेताओं ने बंद गेट को फांदकर परिसर में प्रवेश किया। जंतर-मंतर को पहले ही विरोध-प्रदर्शन के लिए निर्धारित स्थलों की लिस्ट से हटा दिया गया था। सीजेपी के दोनों नेताओं के लिए आज यह दूसरा झटका है।

दो दिनों की बढ़ी न्यायिक हिरासत

सौरव दास और रांका को आज विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट ने दो और दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सीजेपी के चीफ अभिजीत दीपके और उनकी पार्टी के अन्य लोगों द्वारा लगातार यह आरोप लगाया गया कि दोनों नेताओं की रिहाई को रोकने के लिए जानबूझकर जमानत प्रक्रिया देर की गई।

सबसे पहले सौरव दास और आशुतोष रांका को पाबंदियों के उल्लंघन के आरोप में पांच दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। जिसके बाद आज दो दिनों के लिए और न्यायिक हिरासत बढा दी गई।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में मणिपुरी संगीतकार की हत्या में बड़ा खुलासा, 500 पन्नों की चार्जशीट में साजिश का पर्दाफाश