विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, अदालत ने दो और दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

Published: Mon, 19 Oct 2026 05:14 PM (IST)

कॉकरोच जनता पार्टी के नेता आशुतोष रांका और सौरव दास की न्यायिक हिरासत दो दिनों के लिए बढ़ा दी गई ...और पढ़ें

सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका, सोशल मीडिया।

सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका, सोशल मीडिया।

HighLights

  1. कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका।

  2. न्यायिक हिरासत दो दिनों के लिए और बढ़ाई गई।

  3. अदालत ने आगे की न्यायिक हिरासत में भेजा।

राकेश कुम, नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत दो दिनों के लिए बढ़ा दी गई है। सीजेपी के दोनों नेताओं को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया गया था।

दिल्ली पुलिस का आरोप था कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की इजाजत नहीं दी गई थी, इसके बाद भी सौरव दास और आशुतोष रांका दूसरे परिसरों से होते हुए यहां पहुंच गए थे।

अभिजीत दीपके ने शेयर किया पोस्ट

सीजेपी चीफ अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर कहा कि अगर वह चाहते तो विदेश में अच्छी सैलरी पर नौकरी कर सकते थे, लेकिन उन्होंने दूसरा रास्ता चुना। उन्होंने बताया कि आशुतोष के पास लंदन में एक अच्छी सैलरी की नौकरी भी थी, अच्छा जीवन जीते थे। 

 

पांच दिनों की न्यायिक हिरासत

सौरव दास और आशुतोष रांका को गिरफ्तार किए जाने के बाद उन्हें पांच दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया । हालांकि सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए दिल्ली पुलिस पर देर करने का आरोप लगाया था। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि वह पीछे हटने वालों में से नहीं है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में बंपर छूट पर खरीदें सस्ता फ्लैट, आ गई DDA की धांसू योजना; बुकिंग से कीमत तक जानिए सबकुछ