दिल्ली में बंपर छूट पर खरीदें सस्ता फ्लैट, आ गई DDA की धांसू योजना; बुकिंग से कीमत तक जानिए सबकुछ
DDA New Housing Scheme 2026: दिल्ली में अगर घर खरीदने की सोच रहे हैं तो DDA आपके लिए धांसू योजना ...और पढ़ें
-1792406591567_m.webp)
दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने नई आवास योजना पेश की। जागरण
HighLights
डीडीए आवास योजना 2026 के तहत 2516 फ्लैट उपलब्ध।
नरेला में निम्न आय वर्ग के लिए 25% छूट पर।
बुकिंग 'पहले आओ, पहले पाओ' नीति पर मंगलवार से।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली में अपना घर खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने नई आवास योजना पेश की है।
‘डीडीए आवास निवेश योजना-2026’ (Delhi Housing Scheme) के तहत नरेला में निम्न आय वर्ग श्रेणी (एलआईजी) के 2516 फ्लैट 25 प्रतिशत छूट के साथ उपलब्ध कराए गए हैं। सभी फ्लैट पहले आओ, पहले पाओ की नीति पर उपलब्ध होंगे। छूट के बाद इनकी शुरुआती कीमत करीब 14.95 लाख रुपये होगी।
योजना के लिए 14 अक्टूबर से शुरू हुआ था, जो अभी जारी है। फ्लैटों की बुकिंग (DDA Flat Booking 2026) मंगलवार को दोपहर 12 बजे से की जा सकेगी।
1496 फ्लैट शामिल
डीडीए के अनुसार, योजना के फ्लैट नरेला के सेक्टर जी-2 से जी-6 के पॉकेट-3 और पॉकेट-6 में हैं। इनमें पॉकेट-3 के 1020 और पॉकेट-6 के 1496 फ्लैट शामिल हैं। फ्लैट का क्षेत्रफल करीब 49.90 वर्गमीटर है, जिसमें साझा क्षेत्र भी शामिल है।
डीडीए की वेबसाइट पर उपलब्ध
योजना की विवरण पुस्तिका डीडीए की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है। इच्छुक आवेदक डीडीए के आवास पोर्टल के माध्यम से बुकिंग कर सकेंगे। पोर्टल पर पहले से पंजीकृत लोगों को दोबारा पंजीकरण कराने की जरूरत नहीं होगी।
पंजीकरण के लिए एक बार 2500 रुपये शुल्क देना है, जो वापस नहीं किया जाएगा। फ्लैट की बुकिंग के समय एक लाख रुपये जमा करने होंगे। हालांकि, घोषित कीमत में रखरखाव शुल्क, पानी के कनेक्शन का शुल्क और जहां लागू हो, परिवर्तन शुल्क शामिल नहीं हैं। ये राशि आवंटन पत्र जारी करते समय अलग से ली जाएगी।
