विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जंतर-मंतर पर पशु प्रेमियों का धरना प्रदर्शन, पशु अत्याचार पर कठोर कानून की मांग

Published: Sat, 13 Jun 2026 11:39 PM (IST)

पशु प्रेमियों ने जंतर-मंतर पर पशु क्रूरता के खिलाफ कठोर कानून और जुर्माने की राशि बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने 'रोअर फॉर राइट्स' बैनर तले जानवरों के मुखौटे पहनकर और नुक्कड़ नाटक के जरिए समाज व पुलिस की संवेदनहीनता को उजागर किया।

जंतर- मंतर पर शनिवार को पशु प्रेमियों ने धरना प्रदर्शन किया।

जंतर- मंतर पर शनिवार को पशु प्रेमियों ने धरना प्रदर्शन किया।

HighLights

  1. पशु क्रूरता के खिलाफ कठोर कानून बनाने की मांग।

  2. जुर्माने की राशि कई गुना बढ़ाने की अपील की।

  3. 'रोअर फॉर राइट्स' ने नुक्कड़ नाटक से संवेदनहीनता दिखाई।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। जंतर- मंतर पर शनिवार को पशु प्रेमियों ने धरना प्रदर्शन किया तथा पशुओं पर अत्याचार के विरुद्ध कठोर कानून बनाने के साथ जुर्माने के राशि को कई गुना बढ़ाने समेत कई मांगे रखी। जिसमें नसबंदी से पहले कुत्तों की खून जांच व पशु क्रूरता पर तत्काल एफआईआर भी है। रोअर फार राइट्स संगठन के बैनर तले जुटे पशु प्रेमियों ने चेहरों पर जानवरों के मुखौटे पहनकर विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शकारियों ने बीच जंतर मंतर पर डाग- फ्री पंचायत, पुलिस स्टेशन नाम से एक नकली थाना बनाया और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पशुओं के प्रति समाज और पुलिस की संवेदनहीनता को प्रदर्शित किया। नाटक में पशु प्रेमियों ने दिखाया कि जब एक कोई व्यक्ति जानवर के साथ हुए यौन उत्पीड़न की शिकायत लेकर थाने जाती है, तो पुलिसकर्मी यह कहकर उसे भगा देते है कि कोई जानवर पीड़ित नहीं हो सकता।

कुत्तों को हटाना कोई समाधान नहीं है: छात्र

आंदोलन की मुख्य आयोजक प्रीति और पशु चिकित्सक संजय महापात्र ने कहा कि यहां कमजोर कानूनों के कारण दर्द झेल रहे हर बेजुबान के हक के लिए आए हैं। थानों में शिकायत न सुनना समाज में गलत संदेश देता है। छात्र सुमित ने कहा कि कुत्तों को हटाना कोई समाधान नहीं है, क्योंकि इसमें अधिकांश की टीकाकरण और नसबंदी हो चुकी है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली के मोहन गार्डन में सीवर लाइन की हो रही खोदाई, पहले गिरी अर्थमूवर; फिर स्कूटी और अब फटी गैस पाइपलाइन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।