विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जामिया में प्रदर्शन के बीच छात्रों और गार्ड्स में झड़प, तनाव के बाद ऑनलाइन पढ़ाई का फैसला

Published: Sat, 24 Oct 2026 02:56 PM (IST)

दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्र संघ चुनाव फिर से शुरू करने की मांग को लेकर छात्रों और गार्ड्स ...और पढ़ें

जामिया में छात्रों और गार्ड्स में झड़प। वीडियो ग्रैब

जामिया में छात्रों और गार्ड्स में झड़प। वीडियो ग्रैब

HighLights

  1. जामिया में छात्र संघ चुनाव की मांग पर प्रदर्शन।

  2. छात्रों और गार्ड्स के बीच हुई धक्का-मुक्की और झड़प।

  3. झड़प के बाद विश्वविद्यालय की कक्षाएं ऑनलाइन हुईं।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया में शनिवार को प्रदर्शन के दौरान छात्रों और गार्ड्स के बीच झड़प हो गई।

कैंपस में स्टूडेंट यूनियन चुनाव फिर से शुरू करने की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों की गार्ड्स के साथ कहासुनी हो गई। इस दौरान छात्रों और गार्ड्स के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।

AISA का आरोप

वहीं, छात्रों और गार्ड्स के बीच झड़प होने के बाद क्लास ऑनलाइन कर दी हैं। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की ओर से बताया गया कि जामिया एडमिनिस्ट्रेशन ने बातचीत के बीच में ही स्टूडेंट्स पर हमला करना शुरू कर दिया है।

AISA का आरोप है कि भूख हड़ताल करने वालों और प्रोटेस्ट साइट पर हमला किया जा रहा है। इससे जामिया एडमिनिस्ट्रेशन का सबसे क्रूर चेहरा सामने आता है। इसके अलावा, यूनिवर्सिटी को ऑनलाइन मोड पर शिफ्ट कर दिया गया है।

एडवोकेट कामरान हैदर (पुराछात्र जामिया) ने प्रशासन के रवैये को "पूरी तरह तानाशाही" करार दिया है। उन्होंने बताया कि रजिस्ट्रार, शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की मौजूदगी में छात्रों से बात की गई और उनकी मांगों को पूरा करने का मौखिक आश्वासन दिया गया।

बताया कि छात्र इस बात पर अड़े थे कि उन्हें लिखित रूप में समय सीमा (Timeline) दी जाए, जैसे चुनाव कराने और संविधान निर्माण से जुड़े मुद्दे।

आरोप लगाया गया कि जब छात्रों ने लिखित आश्वासन की मांग की, तो प्रशासन के अधिकारियों और रजिस्ट्रार ने स्थिति को भड़काने की कोशिश की और छात्रों से "मुझे मारो" जैसे शब्द कहे। इसके बाद गार्ड्स और प्रशासन के अधिकारियों के साथ धक्का-मुक्की और झड़प की स्थिति बनी।

यह भी पढ़ें- जामिया मिल्लिया की दीवारों पर 'फ्री कश्मीर' और 'फ्री शरजील' के नारों से तनाव, यूनिवर्सिटी ने शुरू की सफाई