जामिया परिसर में प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला, 8 नवंबर तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
जामिया मिलिया इस्लामिया में छात्रों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन की वजह से 8 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने का आदेश जारी किया गया है।
-1793032489119_m.webp)
जामिया मिलिया इस्लामिया, जागरण आर्काइव।
HighLights
जामिया में 8 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन कक्षाएं।
परिसर में चल रहे प्रदर्शनों के कारण लिया फैसला।
दीवाली बाद सामान्य कक्षाओं पर होगा विचार।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। जामिया मिलिया इस्लामिया परिसर में चल रहे प्रदर्शन के बीच प्रशासन ने 8 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन कक्षाएं चलाने का आदेश जारी किया है।
विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक आठ नवंबर तक कक्षाएं ऑनलाइन चलेंगी। दीवाली की छुट्टियों के बाद हालत को देखते हुए कक्षाओं को आम तरीके से चलाने पर विचार किया जाएगा।
ऑनलाइन मोड में होगी मिड सेमेस्टर की परीक्षाएं
इसके साथ ही जामिया की द्वितीय मिड सेमेस्टर परीक्षाएं भी ऑनलाइन मोड में ही आयोजित की जाएंगी। प्रशासन ने छात्रों को इस व्यवस्था का पालन करने के निर्देश दिए हैं।
कैंपस में चल रहे छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बीच, जामिया मिलिया इस्लामिया ने ऑनलाइन कक्षाओं को 8 नवंबर, 2026 तक बढ़ा दिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा है कि दिवाली की छुट्टियों के बाद, कैंपस के हालात को देखते हुए कक्षाओं के तरीके (मोड) पर फिर से विचार किया जाएगा। विश्वविद्यालय ने दूसरे मिड-टर्म सेमेस्टर की परीक्षाएं भी ऑनलाइन कराने का फैसला किया है। परीक्षाओं का शेड्यूल और दिशा-निर्देश, संबंधित विभागों द्वारा परीक्षा नियंत्रक (कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन) के साथ परामर्श करके तय किए जाएंगे। पीएचडी रिसर्च स्कॉलर्स को अपने सुपरवाइजर से ऑनलाइन संपर्क करने के निर्देश दिए गए हैं।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 26, 2026
छात्रों द्वारा लगातार छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग की जा रही थी। जिसके बाद प्रशासन की ओर से सोमवार को चुनाव कराने का एलान भी कर दिया है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में देर रात घूमना पड़ेगा महंगा, रात 12 बजे के बाद पार्किंग के लिए देना होगा दोगुना चार्ज
