दिल्ली-मेरठ नमो भारत का देश भर में डंका, 'बेस्ट पैसेंजर सर्विसेज' और 'बेस्ट एग्जीबिटर' का अवार्ड जीता
दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को भुवनेश्वर में आयोजित 19वें अर्बन मोबिलिटी इंडिया कांफ्रेंस में 'बेस्ट पैसेंजर सर्विसेज एंड सेटिस्फैक्शन' पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

एनसीआरटीसी के प्रबंध निदेशक शलभ गोयल को पुरस्कार प्रदान करते केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल। सौजन्य : एनसीआरटीसी
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को भुवनेश्वर में आयोजित 19वें अर्बन मोबिलिटी इंडिया (यूएमआई) कॉन्फ्रेंस एवं एक्सपो 2026 में ‘बेस्ट पैसेंजर सर्विसेज एंड सेटिस्फैक्शन’ पुरस्कार मिला है।
केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने एनसीआरटीसी के प्रबंध निदेशक शलभ गोयल को यह पुरस्कार प्रदान किया। अक्टूबर 2023 में परिचालन शुरू होने के बाद से कारिडोर पर 4.8 करोड़ से अधिक यात्राएं हो चुकी हैं।
1.1 लाख यात्री रोज करते हैं सफर
वर्तमान में प्रतिदिन 1.1 लाख से अधिक यात्री नमो भारत का उपयोग कर रहे हैं। कॉरिडोर पर एक दिन में सर्वाधिक 1.68 लाख यात्रियों का रिकॉर्ड भी दर्ज हुआ है।
एनसीआरटीसी को कॉरिडोर के विकास, आधुनिक तकनीक, बहुस्तरीय परिवहन एकीकरण और ट्रांजिट-ओरिएंटेड डेवलपमेंट की पहल प्रदर्शित करने वाली प्रदर्शनी के लिए भी प्रथम पुरस्कार मिला। साथ ही एनसीआरटीसी ने लगातार दूसरे वर्ष ‘बेस्ट एग्जीबिटर’ का सम्मान हासिल किया।
