जहांगीरपुरी में गहराया जल संकट, AAP और कांग्रेस ने किया मटका फोड़ प्रदर्शन
जहांगीरपुरी में पिछले दो सप्ताह से पानी की गंभीर किल्लत है, जिससे 10,000 से अधिक लोग प्रभावित हैं और उन्हें ...और पढ़ें
-1780261715519_m.webp)
जहांगीरपुरी में पिछले दो सप्ताह से पानी की गंभीर किल्लत है।
HighLights
जहांगीरपुरी में दो सप्ताह से पानी की गंभीर किल्लत।
10,000 से अधिक लोग प्रभावित, पानी खरीदने को मजबूर।
AAP और कांग्रेस ने जल संकट पर किया प्रदर्शन।
संवाद सहयोगी, बाहरी दिल्ली। इन दिनों जहांगीरपुरी में लोग लोग पानी के लिए तरस रहे है। लगभग दो सप्ताह से जलबोर्ड की लाइन में पानी नहीं आ रहा। लोग टैंकरों के माध्यम से अपने घरों तक पानी ले जा रहे है। पानी की समस्या से क्षेत्र के लगभग 10 हजार से अधिक लोग प्रभावित है। पाइप लाइन में पानी न आने के कारण लोग पेयजल का संकट भी बना हुआ है। मजबूरन लोगों को पानी खरीदना पड़ रहा है।
जहांगीरपुरी के ई, डी व ईई-ब्लाक सहित विभिन्न जगहों पर पानी की समस्या बनी हुई है। लोगों की मांग के अनुसार टैंकर पानी की आपूर्ति नहीं कर पा रहे। यहां टैंकर आने के बाद लोगों जलसंकट से राहत जरूर मिली है। लेकिन जलापूर्ति के यह प्रबंध नाकाफी साबित हो रही है। मजबूरन लोग निजी प्लांटों व दुकानों से पानी खरीद रहे है। क्षेत्र में पानी की किल्लत के कारण लोगों में शासन व प्रशासन के खिलाफ आक्रोश है।
पानी की किल्लत को लेकर आप का प्रदर्शन
जहांगीरपुरी में पानी की किल्लत को लेकर आम आदमी पार्टी ने मटका फोड़ प्रदर्शन किया। रविवार की दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे जहांगीरपुरी ई ब्लाक स्थित प्राथमिक विद्यालय के बाहर आप कार्यकर्ता, पदाधिकारी व स्थानीय लोग एकत्र हुए और पानी की मांग को लेकर शासन व प्रशासन के खिलाफ अपना आक्रोश जाहिर किया। प्रदर्शन में लोग हाथों में तख्तियां और मटके लेकर नारेबाजी करते दिखें। इस दौरान नीलम, सुमन, मंजू व आदि लोग उपस्थित रहे।
पानी की मांग लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
जहांगीपुरी में पानी की मांग को लेकर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। रविवार को पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी क्षेत्र में पानी की समस्या को लेकर सड़क पर उतरे और जमकर नारेबाजी की। हाथों में खाली मटके व बैनर लेकर लोग प्रदर्शन करते दिखें। प्रदर्शनकारियों ने मटके फोड़कर अपना आक्रोश जाहिर करते हुए शासन व प्रशासन से बाधित जलापूर्ति को दुरुस्त करने की मांग की। इस दौरान एम एल भास्कर, ओमकार ढींगिया, डी चौपड़ा, अशोक यादव, राजेंद्र नावरिया, संजय प्रधान, शाहिद उस्मानी, दिलीप सिंह, सुंदर सिंह, रोशन, राजकुमार, सुमन खान, भोले शंकर, दीपक प्रजापति, मुकेश माथुर व अन्य लोग उपस्थित रहे।
पानी न आने के कारण टैंकर मंगाने पड़ रहे है। तब जाकर घर के कामकाज पूरे हो पाते है। वरना घर में पीने का पानी तक नहीं होता। इतनी गर्मी में कैसे गुजारा चलेगा। - संतोष गौतम, जहांगीरपुरी
हमारे यहां लगभग 15 दिनों से पानी की समस्या बनी हुई है। मजबूरन लोग पानी खरीद रहे है या फिर टैंकरों का इंतजार करते रहो। लेकिन ऐसा कब तक चलेगा पता नहीं। - राधा, जहांगीरपुरी
घर में पानी नहीं आ रहा। मैं इतनी परेशान हूं कि घर का कोई काम नहीं हो पा रहे। टैंकर से भी इतना पानी नहीं मिलता कि सभी कामकाज पूरे कर सके। हमें पानी चाहिए। - छाया, जहांगीरपुरी
गर्मी में पानी की बहुत जरूरत होती है। लेकिन इसी समय हमें पानी नहीं मिल रहा। नहाने व अन्य घरेलू काम कैसे करें? पीने का पानी भी नसीब नहीं हो रहा। जैसे-तैसे गुजारा कर रहे है। - संगीता अरोड़ा, जहांगीरपुरी
यह भी पढ़ें- दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर कपड़ा व्यापारी से 22 लाख रुपये की लूट, पुलिस में मचा हड़कंप
