दिल्ली की कोर्ट से एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडीज को बड़ी राहत, वर्क वीजा रिन्यू कराने के लिए मिली NOC
पटियाला हाउस कोर्ट ने अभिनेत्री जैक्लिन फर्नांडीज को वर्क वीजा नवीनीकरण के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) दे दिया है। ...और पढ़ें

जैक्लिन फर्नांडीज को वर्क वीजा रिन्यू कराने के लिए एनओसी मिली। फोटो: आर्काइव
HighLights
जैक्लिन फर्नांडीज को वर्क वीजा नवीनीकरण के लिए एनओसी मिली
पटियाला हाउस कोर्ट ने 200 करोड़ मनी लांड्रिंग मामले में आदेश दिया
अदालत ने अभिनेत्री की पेशेवर प्रतिबद्धताओं को ध्यान में रखा
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी अभिनेत्री जैक्लिन फर्नांडीज को वर्क वीजा नवीनीकरण कराने के लिए पटियाला हाउस की विशेष अदालत ने अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) दे दिया है।
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश गगनदीप सिंह ने कहा कि जैक्लिन, श्रीलंका की नागरिक हैं और 2009 से भारत में रोजगार वीजा पर रह रही हैं और इसकी समयसीमा खत्म हो गई है।
फर्नांडीज की अर्जी पर गौर करते हुए अदालत ने कहा कि वह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सक्रिय रूप से काम कर रही हैं और भारत में उनके कई प्रोफेशनल कमिटमेंट्स हैं।
जैक्लिन के वीजा नवीनीकरण को एनओसी
अदालत ने कहा कि इस मामले में चल रही सुनवाई की कार्यवाही में प्रभावी ढंग से शामिल होने के लिए उनकी मौजूदगी जरूरी है। अदालत ने यह भी नोट किया कि उन्होंने श्रीलंकाई वाणिज्य दूतावास द्वारा पासपोर्ट को फिर से जारी करने के लिए 20 फरवरी 2025 को उनका पासपोर्ट जारी किया था।
अदालत ने रिकॉर्ड पर लिया कि फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (एफआरआरओ) बगैर अदालत के एनओसी के जैक्लिन का वर्क वीजा नवीनीकरण नहीं कर रहा है।
अर्जी का निपटारा करते हुए अदालत ने तथ्यों और परिस्थितियों के आधार पर वीजा नवीनीकरण के एनओसी दे दी। अदालत ने कहा कि संबंधित अधिकारी कानून, नियमों, सर्कुलर और लागू उप-नियमों के अनुसार स्वतंत्र रूप से इस पर विचार करेंगे।
जैक्लिन समेत 17 पर आरोप तय
ठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ट्रायल कोर्ट ने जैक्लिन, चंद्रशेखर और 15 अन्य लोगों पर आरोप तय किए थे।
यह भी पढ़ें- 'दिल्ली में फिर माहौल बिगाड़ने की कोशिश', पुलिस ने X को भेजा नोटिस; 11 हैंडल्स पर एक्शन का निर्देश
