अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छुट्टी के दिन उमड़ा जनसैलाब, अंतिम शनिवार को पहुंचे 90 हजार से ज्यादा लोग
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के अंतिम शनिवार को भारत मंडपम में 90 हजार से अधिक दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने विभिन्न राज्यों के मंडपों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और फूड कोर्ट का जमकर लुत्फ उठाया।
-1795281915315_m.webp)
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में खरीदारी कर रहे लोग। फोटो-जागरण
HighLights
अंतिम शनिवार को व्यापार मेले में 90 हजार से अधिक दर्शक पहुंचे।
दर्शकों ने विभिन्न राज्यों के मंडपों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया।
ओडिशा दिवस पर ओडिसी, पाइका और धप नृत्य ने समां बांधा।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। 45वें अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के अंतिम शनिवार को दर्शकों की अच्छी भीड़ उमड़ी। छुट्टी का दिन होने के कारण सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग भारत मंडपम पहुंचने लगे थे। दिन चढ़ने के साथ दर्शकों की संख्या लगातार बढ़ती गई और शाम होते-होते मेले के लगभग हर मंडप और हाल में लोगों की भीड़ नजर आने लगी।
शनिवार को 90 हजार से अधिक लोगों ने मेले का रुख किया। मालूम हो कि मेला शुक्रवार (27 नवंबर) को खत्म हो जाएगा।
विभिन्न देशों और राज्यों से पहुंच रहे लोग
मेले में पहुंचे लोगों ने विभिन्न राज्यों और देशों के मंडपों में जाकर वहां के उत्पादों, हस्तशिल्प, खानपान और सांस्कृतिक विरासत की झलक देखी। कई मंडपों में खरीदारी करने वालों की भी अच्छी-खासी भीड़ रही।

वहीं, अलग-अलग राज्यों की ओर से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। लोकनृत्य, संगीत और पारंपरिक प्रस्तुतियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन
शाम के समय मेले की रौनक और बढ़ गई। परिवारों के साथ पहुंचे लोगों ने विभिन्न पवेलियन घूमने के अलावा सांस्कृतिक आयोजनों का आनंद लिया। दूसरी ओर, फूड कोर्ट में भी पूरे दिन लोगों का जमघट लगा रहा। विभिन्न राज्यों के पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद लेने के लिए लोगों की भीड़ रही।
ओडिशा के ओडिसी, पाइका और धप नृत्य ने बांधा समां
भारत मंडपम में शनिवार को ओडिशा दिवस के मौके पर राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन किया गया। भुवनेश्वर के कलाकारों ने ओडिसी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। इसके बाद खुर्दा पाइका अखाड़ा के कलाकारों ने पारंपरिक पाइका युद्ध नृत्य के जरिये ओडिशा की वीरता और योद्धा परंपरा को दर्शाया।
बलांगीर के कलाकारों ने धप लोकनृत्य की ऊर्जावान प्रस्तुति से दर्शकों का मनोरंजन किया। ओडिशा की विशेष रेजिडेंट कमिश्नर ऋतु अरोड़ा मुख्य अतिथि रहीं। ओडिशा पवेलियन में अब तक 80 हजार से अधिक लोग पहुंच चुके हैं और बिक्री 27 लाख रुपये के पार हो गई है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।