विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली के 154 एंट्री पॉइंट्स पर लागू होगा 'मल्टी लेन फ्री फ्लो', जाम से मिलेगी राहत; टोल पर रुकने का झंझट खत्म

Published: Sat, 21 Nov 2026 10:43 PM (IST)

दिल्ली की सीमाओं पर लगने वाले जाम से राहत के लिए 154 प्रवेश द्वारों पर मल्टी लेन फ्री फ्लो टोल प्रणाली लागू की जा रही है। इस व्यवस्था से वाहनों को बिना रुके टोल चुकाने में मदद मिलेगी।

दिल्ली के 154 प्रवेश द्वारा पर मल्टी लेन फ्री फ्लो टोल प्रणाली लागू होगा। फोटो-जागरण आर्काइव

दिल्ली के 154 प्रवेश द्वारा पर मल्टी लेन फ्री फ्लो टोल प्रणाली लागू होगा। फोटो-जागरण आर्काइव

HighLights

  1. दिल्ली की सीमाओं पर जाम से मिलेगी राहत।

  2. 154 प्रवेश द्वारों पर MLFF टोल प्रणाली लागू होगी।

  3. वाहन बिना रुके RFID टैग से टोल चुकाएंगे।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली की सीमाओं पर लगने वाले जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। राजधानी के 154 प्रवेश द्वारों पर मल्टी लेन फ्री फ्लो (एमएलएफएफ) यानी बहु-लेन निर्बाध टोल वसूली प्रणाली लागू करने की तैयारी तेज हो गई है।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को उम्मीद है कि इस नई व्यवस्था से टोल प्लाजा पर लगने वाली वाहनों की लंबी कतारें खत्म होंगी और दिल्ली की सीमाओं पर यातायात सुचारु हो सकेगा। कई स्थानों पर इसका परीक्षण शुरू कर दिया गया है और परियोजना का काम जल्द पूरा होने की उम्मीद है।

वाहनों को बूथ पर रुकने की जरूरत नहीं

दरअसल, दिल्ली में प्रवेश करने वाले व्यावसायिक वाहनों को टोल चुकाने के लिए अक्सर बूथ पर रुकना पड़ता है। इससे सीमाओं पर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। इसका असर यातायात के साथ पर्यावरण पर भी पड़ता है। वाहनों के लंबे समय तक खड़े रहने से ईंधन की खपत और प्रदूषण बढ़ता है।

इस समस्या के समाधान के लिए एनएचएआई लगातार नजर रख रहा है। टोल वसूली से जुड़ा यह मामला एनएचएआई सुप्रीम कोर्ट लेकर गई थी। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने नई व्यवस्था लागू करने की दिशा में काम तेज किया है।

NHAI अधिकारी ने दी जानकारी

एनएचएआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि नई व्यवस्था लागू होने के बाद इस पर जाम को लेकर लगातार अध्ययन किया जाएगा। एमएलएफएफ प्रणाली में वाहन चालकों को टोल चुकाने के लिए रुकने की जरूरत नहीं होगी। वाहनों पर लगे रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (आरएफआइडी) टैग को सेंसर स्कैन करेंगे।

वहीं, विशेष कैमरों से नंबर प्लेट की तस्वीर लेकर वाहन का पंजीकरण नंबर दर्ज किया जाएगा। इन दोनों माध्यमों से वाहन की पहचान कर टोल भुगतान की प्रक्रिया पूरी होगी।

यह भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस ने पकड़ा 14 साल का हैकर, 4000 अग्निवीरों का डेटा चुराया और डार्क वेब पर 500 डॉलर रखा दाम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।