दिल्ली में ITO और रिंग रोड समेत कई मार्ग आज रहेंगे बंद, घर से निकलने से पहले देख लें ट्रैफिक एडवाइजरी
इंदिरा गांधी स्टेडियम में एक कार्यक्रम के चलते आज शाम 4 से 6 बजे तक मध्य दिल्ली में यातायात प्रभावित ...और पढ़ें

दिल्ली में बृहस्पतिवार को कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट। फोटो: आर्काइव
HighLights
इंदिरा गांधी स्टेडियम में कार्यक्रम के कारण यातायात प्रभावित।
शाम 4 से 6 बजे तक कई मार्गों पर प्रतिबंध लागू।
आईटीओ, राजघाट, रिंग रोड पर जाम की आशंका।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। इंदिरा गांधी स्टेडियम में बृहस्पतिवार को भारतीय खेल प्राधिकरण के कार्यक्रम के मद्देनजर मध्य दिल्ली में यातायात व्यवस्था प्रभावित रहेगी। शाम 4 बजे से 6 बजे तक स्टेडियम के अंदर और आसपास विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू होगी। इस दौरान आइटीओ, दिल्ली गेट, राजघाट और रिंग रोड के आसपास जाम लगने की आशंका है।
इन प्रमुख मार्गों पर आवाजाही रहेगी प्रतिबंधित
यातायात पुलिस के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान शाम 4 बजे से सेक्रेटेरिएट रोड और वेलोड्रोम रोड पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। इसके अलावा यातायात की स्थिति के अनुसार इन मार्गों पर भी प्रतिबंध या डायवर्जन लागू किया जा सकता है:
- बहादुर शाह जफर मार्ग
- जेएलएन मार्ग
- महात्मा गांधी मार्ग (रिंग रोड)
- आइपी मार्ग
- विकास मार्ग
इन रास्तों पर भी प्रभावित हो सकता है ट्रैफिक
कार्यक्रम के दौरान कई प्रमुख चौराहों और मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने की आशंका है।
- शांति वन क्रासिंग से भैरों मार्ग क्रासिंग तक।
- गीता कॉलोनी फ्लाईओवर अंडरपास से आइपी फ्लाईओवर की ओर जाने वाले सलीमगढ़ बाईपास पर।
- डब्ल्यू-प्वाइंट से दिल्ली गेट तक।
- दिल्ली गेट से राजघाट की ओर जेएलएन मार्ग पर।
- आइटीओ से यमुना ब्रिज की ओर आइपी मार्ग और विकास मार्ग पर।
- राजघाट से किशन घाट की ओर पावर हाउस रोड पर यातायात डायवर्ट किया जा सकता है।
संबंधित मार्गों पर पार्किंग भी रहेगी प्रतिबंधित
सेक्रेटेरिएट रोड, वेलोड्रोम रोड समेत संबंधित प्रमुख मार्गों पर पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को शाम 4 से 6 बजे के बीच इन रास्तों से बचने और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।
घर से निकलने से पहले यात्रा की योजना बनाने की अपील
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले अपनी यात्रा की योजना बना लें। निर्धारित समय में प्रतिबंधित मार्गों से बचें, ताकि जाम और असुविधा से बचा जा सके।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।