दिल्ली में मोदी मिल फ्लाईओवर पर भीषण जाम, निर्माण कार्य के चलते कालकाजी फ्लाईओवर बंद होने से बढ़ी परेशानी
दक्षिणी दिल्ली के मोदी मिल फ्लाईओवर पर निर्माण कार्य के कारण भारी ट्रैफिक जाम लग गया है, जिससे गाड़ियों की ...और पढ़ें

मोदी मिल फ्लाईओवर से कालकाजी आने व जाने वाले मार्ग पर निर्माण कार्य के चलते लगा जाम। फोटो: विपिन शर्मा
HighLights
मोदी मिल फ्लाईओवर पर बुधवार शाम को भारी जाम लगा।
कालकाजी फ्लाईओवर बंद होने से यातायात दबाव बढ़ा।
निर्माण कार्य के कारण यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है।
जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के मोदी मिल फ्लाईओवर पर बुधवार की शाम को भारी ट्रैफिक जाम लग गया। गाड़ियों की लंबी कतार लग गई।
फ्लाईओवर पर गाड़ियां रेंगती नजर आ रही हैं। जाम के कारण यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी परेशानी हो रही है।
दरअसल, आउटर रिंग रोड पर कालकाजी फ्लाईओवर और मोदी मिल फ्लाईओवर के एक्सटेंशन को आपस में जोड़ने का काम चल रहा है। इसी निर्माण कार्य के चलते कालकाजी फ्लाईओवर को बंद किया गया है, जिससे आसपास के मार्गों पर यातायात का दबाव बढ़ गया है।
मोदी मिल से नेहरू प्लेस जाने वाले वाहन चालकों को सर्विस लेन से होकर मां आनंदमयी मार्ग की लालबत्ती पार करनी पड़ रही है। वहीं, ओखला और लाजपत नगर की ओर जाने वाले मार्गों पर भी वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति बनी हुई है।