विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

डू नॉट फ्लाई....',दिल्ली-चेन्नई इंडिगो फ्लाइट के टॉयलेट में बम की धमकी; वापस मुड़ा विमान

Published: Fri, 23 Oct 2026 07:50 PM (IST)

दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की उड़ान 6E 6091 को शुक्रवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली। टॉयलेट ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड

प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड

HighLights

  1. दिल्ली-चेन्नई इंडिगो उड़ान 6E 6091 को धमकी मिली।

  2. विमान के टॉयलेट में 'डू नॉट फ्लाई' संदेश मिला।

  3. सुरक्षा जांच के बाद विमान चेन्नई के लिए रवाना हुआ।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली से चेन्नई जाने वाली इंडिगो की उड़ान को शुक्रवार दोपहर धमकी मिली। विमान उड़ान भरने की तैयारी में था, लेकिन धमकी से संबंधित संदेश मिलने के बाद उसे वापस बे में ले जाया गया। इसके बाद विमान को सुरक्षा जांच के लिए आइसोलेशन बे में भेजने का फैसला किया गया।

इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई 6091 को शुक्रवार दोपहर करीब सवा तीन बजे दिल्ली से चेन्नई के लिए रवाना होना था। विमान पुशबैक के बाद उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था, तभी एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (एटीसी) को उड़ान के संबंध में धमकी भरे संदेश की सूचना मिली।

टॉयलेट में मिला डू नॉट फ्लाई का संदेश

सूत्रों के मुताबिक, विमान के एक टॉयलेट में डू नॉट फ्लाई 6ई 6091 यानी 6ई 6091 को उड़ान न भरने दें, लिखा हुआ संदेश मिला था। धमकी की सूचना मिलने के बाद एहतियातन विमान को आइसोलेशन बे में ले जाने का निर्णय लिया गया, जहां उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के बाद कुछ भी संदिग्ध नहीं मिलने के बाद यही विमान यात्रियों को लेकर चेन्नई रवाना हुआ।

यह भी पढ़ें- वाराणसी-नई दिल्ली रूट पर दौड़ेगी देश की दूसरी स्लीपर वंदे भारत, 31 अक्टूबर को हरी झंडी दिखा सकते हैं सीएम योगी व रेलमंत्री

यह भी पढ़ें- CJP के बाद कांग्रेस, AAP और AISA पर दिल्ली पुलिस का शिकंजा, 57 केस क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर; रडार पर 10 बड़े नेता