दिल्लीवाले ध्यान दें! आज भारत-अफगानिस्तान मैच से पहले ITO समेत कई रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन
राजधानी दिल्ली में भारत और अफगानिस्तान के बीच टी-20 मैच के कारण आज मध्य दिल्ली के कई इलाकों में यातायात ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।
HighLights
भारत-अफगानिस्तान टी-20 मैच आज अरुण जेटली स्टेडियम में।
मध्य दिल्ली के कई इलाकों में यातायात प्रभावित रहेगा।
यात्रियों को योजना बनाकर सार्वजनिक वाहन उपयोग करने की सलाह।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राजधानी में चल रहे ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच टी-20 क्रिकेट मैच खेला जाएगा।
इसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर बताया है कि मैच के कारण आइटीओ, राजघाट, बहादुरशाह जफर मार्ग, दिल्ली गेट, डीडीयू मार्ग, आसफ अली रोड समेत मध्य दिल्ली के कई मार्ग प्रभावित रहेंगे।
इसलिए घर से बाहर निकलते समय पूरी योजना और तैयारी के साथ घर से बाहर निकलें और अधिक समय लेकर निकलें। इसके अलावा अधिक से अधिक सार्वजनिक वाहन का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।
यात्रा की योजना पहले से बना कर चलने के निर्देश
ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, 13 सितंबर को अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले भारत-अफगानिस्तान टी-20 क्रिकेट मैच के सिलसिले में, दोपहर दो बजे से स्टेडियम और उसके आस-पास के इलाकों में ट्रैफिक पर रोक, डायवर्जन और पार्किंग से जुड़े नियम लागू रहेंगे।
आने-जाने वालों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें, मैच वाली जगह के आस-पास बेवजह यात्रा करने से बचें, जहां भी संभव हो वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें और ट्रैफिक कर्मियों के निर्देशों का पालन करें।
स्टेडियम में आने वाले दर्शकों से अनुरोध किया गया है कि वे केवल तय एंट्री, पार्किंग और एप-आधारित टैक्सी पिक-अप व ड्राप पाइंट का ही इस्तेमाल करें। वहीं स्टेडियम के लिए पार्किंग माता सुंदरी रोड, राजघाट पावर हाउस रोड, वेलोड्रोम रोड में होगी।
यहां से मिलेगी एंट्री
- गेट नंबर- 1 से 8 बहादुर शाह जफर मार्ग
- गेट नंबर-10 से 15 जवाहर लाल नेहरू मार्ग
- गेट नंबर- 16 से 18 बहादुर शाह जफर मार्ग, नियर पेट्रोल पंप
यह भी पढ़ें- आज संभलकर निकलें दिल्ली वाले, ब्रिक्स सम्मेलन के कारण कई सड़कों पर ट्रैफिक प्रतिबंध और डायवर्जन लागू
