विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BRICS Summit 2026 के दौरान 12 सितंबर को दिल्ली में ट्रैफिक डायवर्जन, Traffic Diversions Map देखकर घर से निकलें

Published: Fri, 11 Sep 2026 05:56 PM (IST)

दिल्ली पुलिस ने ब्रिक्स समिट 2026 के मद्देनजर 12 सितंबर को दिल्ली में ट्रैफिक डायवर्जन की घोषणा की है। रात ...और पढ़ें

12 सितंबर को रात 8:15 बजे से 11:00 बजे तक दिल्ली के कई प्रमुख रूट्स पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा।

12 सितंबर को रात 8:15 बजे से 11:00 बजे तक दिल्ली के कई प्रमुख रूट्स पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा।

HighLights

  1. ब्रिक्स समिट 2026 के लिए दिल्ली में ट्रैफिक डायवर्जन।

  2. 12 सितंबर को रात 8:15 से 11:00 बजे तक लागू।

  3. यात्रियों से मेट्रो उपयोग और पुलिस निर्देशों का पालन करने की अपील।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ब्रिक्स समिट 2026 के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने राजधानी के प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा की है। पुलिस के अनुसार, 12 सितंबर को रात 8:15 बजे से 11:00 बजे तक दिल्ली के कई प्रमुख रूट्स पर ट्रैफिक डायवर्जन और नियंत्रित आवाजाही लागू रहेगी।

इस दौरान आम लोगों से अपील की गई है कि वे पहले से अपनी यात्रा की योजना बना लें, जहां संभव हो मेट्रो का इस्तेमाल करें, डायवर्जन रूट्स का पालन करें तथा ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के निर्देशों का सख्ती से पालन करें।

यात्रा के लिए अतिरिक्त समय निकालने की सलाह भी दी गई है। दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आपातकालीन और आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को प्राथमिकता दी जाएगी। नागरिकों से अनुरोध है कि वे समय से पहले जानकारी हासिल कर अपनी यात्रा को सुचारू बनाएं ताकि समिट के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके।

यह भी पढ़ें- BRICS Summit: दिल्ली में आज से रविवार तक कई EMU निरस्त और राजधानी ट्रेनों के रूट बदले, देखें लिस्ट