विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बाल्टी से निकाल रहे पानी, कीचड़ में धंसी कुर्सियां... रामलीला मैदान से आईं तस्वीरें; महारैली पर संकट के 'बादल'

Published: Sat, 31 Oct 2026 02:02 PM (IST)

Opposition Mega Rally: दिल्ली पुलिस ने रामलीला मैदान में होने वाली आईएनडीआईए रैली के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं, ...और पढ़ें

रामलीला मैदान में भरा बारिश का पानी। चंद्रप्रकाश मिश्रा

रामलीला मैदान में भरा बारिश का पानी। चंद्रप्रकाश मिश्रा

HighLights

  1. दिल्ली पुलिस ने आईएनडीआईए रैली के लिए व्यापक सुरक्षा योजना बनाई।

  2. बारिश से रामलीला मैदान में पानी भरा, तैयारियों में बाधा।

  3. 270 CAPF कंपनियां 16 नवंबर तक दिल्ली में तैनात।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। रामलीला मैदान में रविवार को होने वाली आईएनडीआईए की रैली (Delhi Congress Rally) को लेकर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा का व्यापक खाका तैयार किया है।

उधर, बारिश होने से रामलीला मैदान में पानी भर गया है। मैदान में कीचड़ होने से रैली की तैयारियों पर भी असर पड़ा है। 

WhatsApp Image 2026-10-31 at 13.35.31

रैली में करीब 50 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए मैदान को 14 जोन में बांटा गया है और सुरक्षा व भीड़ प्रबंधन के लिए करीब चार हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की योजना बनाई गई है।

WhatsApp Image 2026-10-31 at 13.35.31 (1)

रामलीला में प्रवेश के लिए मेटल डिटेक्टर लगाए जा रहे हैं। जांच के बाद ही लोगों को मैदान में प्रवेश दिया जाएगा। वहीं, रैली के मद्देनजर प्रमुख चौराहों पर 150 अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।

WhatsApp Image 2026-10-31 at 13.26.17 (1)

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रविवार सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक प्रस्तावित रैली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर वरिष्ठ अधिकारी नजर रखेंगे। प्रत्येक जोन की जिम्मेदारी एसीपी रैंक के अधिकारी को सौंपी जाएगी, जबकि दो जोन की निगरानी एडिशनल डीसीपी रैंक के अधिकारी करेंगे।

WhatsApp Image 2026-10-31 at 13.14.49

मैदान और आसपास के क्षेत्रों में निगरानी के लिए 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के साथ बाडी-वार्न कैमरों का भी इस्तेमाल किया जाएगा। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए दंगा विरोधी वाहन और निगरानी उपकरणों से लैस गाड़ियां तैनात रहेंगी।

WhatsApp Image 2026-10-31 at 13.04.20

आयोजकों को भी सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी

दिल्ली पुलिस ने आयोजकों को सुरक्षा इंतजामों में सहयोग करने के निर्देश दिए हैं। रणनीतिक स्थानों पर हाई-डेफिनिशन सीसीटीवी कैमरे लगाने और उनकी फुटेज पर नजर रखने के लिए कंट्रोल रूम बनाने को कहा गया है।

WhatsApp Image 2026-10-31 at 13.04.20 (1)

रैली में शामिल होने वाले आमंत्रित लोगों, स्वयंसेवकों और उन्हें लाने वाली बसों का ब्योरा भी मांगा गया है। वाहनों की पार्किंग व्यवस्था तय करने के लिए ट्रैफिक पुलिस के साथ समन्वय करने के निर्देश दिए गए हैं। मैदान में रात में रुकने की अनुमति नहीं होगी।

आयोजकों को अनुशासन बनाए रखने और ऐसे भाषणों से बचने की हिदायत दी गई है, जिनसे सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका हो।

WhatsApp Image 2026-10-31 at 13.04.17

16 नवंबर तक दिल्ली में रहेंगी सीएपीएफ की 270 कंपनियां

रैली और विभिन्न संगठनों की ओर से अचानक प्रदर्शन किए जाने की आशंका को देखते हुए केंद्र सरकार ने दिल्ली में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की 270 कंपनियों की तैनाती तीसरी बार बढ़ाकर 16 नवंबर तक कर दी है।

Jagran News (695)

इस महीने की शुरुआत में सीजेपी के प्रदर्शनों के मद्देनजर इन बलों को दिल्ली बुलाया गया था। इनकी तैनाती के समन्वय की जिम्मेदारी दिल्ली पुलिस को सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें- रामलीला मैदान रैली: विहिप ने इंडी गठबंधन से पूछे 4 अहम सवाल, 1 नवंबर के शक्ति प्रदर्शन पर फंसी कांग्रेस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।