विपक्ष के प्लान पर फिरा पानी, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' टला; अब आगे होगा क्या?
बुधवार रात से हुई बारिश के कारण इंडिया ब्लॉक गठबंधन द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्तावित 'पब्लिक ...और पढ़ें

राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे दोनों ही इन दिनों दिल्ली की रामलीला मैदान में हो रही तैयारियों को लेकर व्यस्त हैं। फाइल फोटो
HighLights
सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'पब्लिक महाभियोग' टला।
बारिश के कारण शुक्रवार से शनिवार तक स्थगित हुआ कार्यक्रम।
इंडिया ब्लॉक ने 'वोट चोरी' के आरोपों पर विरोध जताया।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बुधवार रात से शुरू हुई बारिश के चलते इंडी ब्लॉक गठबंधन ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्तावित 'पब्लिक महाभियोग' कार्यवाही को शुक्रवार से स्थगित कर शनिवार तक के लिए टाल दिया है। यह कार्यवाही नई दिल्ली के राजाजी मार्ग स्थित कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर आयोजित होने वाला था।
'वोट चोरी' के आरोपों को लेकर विरोध
विपक्षी दलों के इस गठबंधन ने चुनाव आयोग पर 'वोट चोरी' के कथित आरोपों से जुड़ी चिंताओं को दूर करने में विफल रहने का आरोप लगाया है। इसी मांग के तहत सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर इस सार्वजनिक कार्यक्रम की योजना बनाई गई थी। इस कार्यवाही का उद्देश्य 'इंडिया' ब्लॉक के दलों के नेताओं और प्रतिनिधियों को एकजुट करना तथा सीईसी के खिलाफ लगाए गए आरोपों और विपक्षी दलों की मांगों पर चर्चा करना था।
1 नवंबर को कांग्रेस का 'दिल्ली चलो' मार्च
इस बीच, कांग्रेस पार्टी ने कथित 'वोट चोरी' के खिलाफ 1 नवंबर को रामलीला मैदान तक 'दिल्ली चलों' मार्च निकालने की भी घोषणा की है, जिसमें पार्टी का लक्ष्य कम से कम 10 लाख (एक मिलियन) नागरिकों को एकजुट करना है।
