विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

व्यापार मेला में अब नहीं भटकेंगे रास्ता, टिकट बुकिंग से स्टाॅल की लोकेशन तक सब संभालेगा नया डिजिटल गाइड एप

Published: Fri, 13 Nov 2026 08:32 PM (IST)

भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन (ITPO) ने 45वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (IITF)-2026 के लिए एक विशेष मोबाइल एप तैयार किया ...और पढ़ें

भारत मंडपम में आयोजित हो रहा है 45वां भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला। फोटो: एआई जनरेटेड

भारत मंडपम में आयोजित हो रहा है 45वां भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला। फोटो: एआई जनरेटेड

HighLights

  1. ITPO ने 45वें IITF-2026 के लिए विशेष मोबाइल एप बनाया।

  2. ऐप टिकट बुकिंग, मंडप और स्टॉल लोकेशन में मदद करेगा।

  3. भारत मंडपम में चार क्लॉक रूम भी स्थापित किए जा रहे हैं।

संजीव गुप्ता, नई दिल्ली। भारत मंडपम में 13 से 27 नवंबर तक आयोजित होने वाले 45वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (IITF)-2026 में इस बार दर्शकों को मंडप और स्टॉल तलाशने के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।

भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन (ITPO) ने मेले में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए विशेष मोबाइल एप तैयार किया है। वहीं, परिसर में चार स्थानों पर क्लॉक रूम भी बनाए जा रहे हैं, ताकि दर्शकों को अपनी लोकेशन समझने और एक-दूसरे तक पहुंचने में आसानी हो।

मोबाइल एप बनेगा डिजिटल गाइड

ITPO का यह एप मेले में आने वाले दर्शकों के लिए डिजिटल गाइड की तरह काम करेगा। इसके जरिये ऑनलाइन टिकट बुक करने के साथ यह जानकारी भी मिल सकेगी कि किस मेट्रो स्टेशन से मेले का टिकट खरीदा जा सकता है।

दर्शक अपनी पसंद के मंडप, प्रदर्शक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों तक पहुंचने का रास्ता भी जान सकेंगे। भारत मंडपम परिसर में कौन-सा प्रवेश द्वार उनके लिए उपयुक्त रहेगा, खाने-पीने की व्यवस्था कहां है और पार्किंग किस दिशा में मिलेगी, इसकी जानकारी भी एप पर उपलब्ध होगी।

एप पर प्रदर्शकों की निर्देशिका भी मिलेगी, जिससे दर्शक अपनी पसंद के उत्पाद या प्रदर्शनी लगाने वाली कंपनी का स्टॉल आसानी से तलाश सकेंगे। इसके अलावा एम्फीथिएटर, शटल सेवा और अन्य जरूरी सुविधाओं की जानकारी भी मिलेगी।

अलग-अलग राज्यों के स्थापना दिवस पर होने वाले विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों और राज्य दिवस से जुड़ी जानकारियां भी एप पर उपलब्ध रहेंगी। साथ ही स्वास्थ्य सेवा, प्राथमिक चिकित्सा और आपातकालीन संपर्क नंबरों का ब्योरा भी मिलेगा।

चार जगह बनेंगे क्लॉक रूम

मेले में बड़ी संख्या में लोगों के आने के कारण परिसर में एक-दूसरे को तलाशना भी चुनौती होता है। इसे आसान बनाने के लिए चार स्थानों पर क्लॉक रूम बनाए जा रहे हैं।

इनसे दर्शकों को परिसर में अपनी स्थिति पहचानने और मिलने का स्थान तय करने में मदद मिलेगी। सामान लेकर घूमने वाले दर्शकों के लिए भी यह सुविधा उपयोगी होगी। इसके अलावा परिसर के चार प्रवेश द्वारों पर सामान सुरक्षित रखने की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

यह भी पढ़ें- दिल्ली के ITO में बनेगा अत्याधुनिक छठ घाट, पांच एकड़ में बनेगा पर्यटन केंद्र; एक साल में तैयार होगी योजना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।