विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली ट्रेड फेयर से ITPO को 9 करोड़ की कमाई, कई राज्यों के कारोबारियों को फायदा; जानें इस बार क्या रहा सबसे खास

Published: Fri, 27 Nov 2026 09:59 PM (GMT+05:30)

45वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले ने 10 लाख से अधिक दर्शकों और राज्यों की मजबूत भागीदारी के साथ अपनी पुरानी रौनक वापस पाई।

दिल्ली ट्रेड फेयर में पहुंचे लोग। फोटो-जागरण आर्काइव

दिल्ली ट्रेड फेयर में पहुंचे लोग। फोटो-जागरण आर्काइव

HighLights

  1. 45वें व्यापार मेले में 10 लाख से अधिक दर्शक पहुंचे।

  2. राज्यों के मंडपों में करोड़ों रुपये का उत्साहजनक कारोबार।

  3. व्यवस्थाओं में सुधार, स्टार्टअप और ओडीओपी को बढ़ावा मिला।

संजीव गुप्ता, नई दिल्ली। 45वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले ने इस बार दर्शकों की संख्या, राज्यों की भागीदारी और कारोबार के लिहाज से अपनी पुरानी रौनक वापस पाने के संकेत दिए। 14 दिनों के आयोजन में 10 लाख से अधिक दर्शकों के पहुंचने का अनुमान है।

भारत व्यापार संवर्धन संगठन (आइटीपीओ) को लगभग 5.50 लाख टिकटों की बिक्री से करीब नौ करोड़ रुपये की आय हुई। मेले में लगभग 3500 स्टॉल लगाए गए एवं 80 विदेशी प्रतिनिधिमंडलों ने भी इसका भ्रमण किया। हालांकि, पूरे मेले में हुए कुल कारोबार का एकमुश्त आंकड़ा सामने नहीं आया, लेकिन अलग-अलग राज्यों और उद्यमियों की बिक्री के आंकड़े उत्साहजनक रहे।

व्यवस्थाओं में हर स्तर पर दिखा सुधार

इस बार मेले में व्यवस्थाओं, भागीदारी और नए मंचों के स्तर पर सकारात्मक बदलाव दिखे। प्रवेश, सफाई, खाद्य कोर्ट में कचरा प्रबंधन और आगंतुक सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया। भारत मंडपम में करीब 600 वर्ग मीटर की एलईडी वाल लगाई गई।

Delhi - 2026-11-27T215820.316

आईटीपीओ अध्यक्ष जावेद अशरफ, महाप्रबंधक किशन कुमार और सहायक जनसंपर्क प्रबंधक प्रेम कुमार सहित आयोजन से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रयासों की प्रतिभागियों ने सराहना की। आयोजन के स्तर पर भी कई नए प्रयोग हुए। दशकों पुरानी परंपरा से हटकर इस बार मेले का उद्घाटन 13 नवंबर को किया गया।

राज्यों के मंडपों में कारोबार की रौनक

राज्यों के मंडपों में बिक्री के आंकड़े बताते हैं कि मेले में लोगों ने स्थानीय उत्पादों और हस्तशिल्प में दिलचस्पी दिखाई। उत्तर प्रदेश मंडप में करीब 10.5 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। ओडिशा मंडप में 70 लाख रुपये से अधिक की बिक्री दर्ज की गई।

Delhi - 2026-11-27T215813.914

झारखंड के पलाश मार्ट का कारोबार करीब 30 लाख और झारक्राफ्ट का लगभग 14 लाख रुपये रहा। हालांकि, ये अलग-अलग मंडपों के आंकड़े हैं, इन्हें पूरे मेले का कारोबार नहीं माना जा सकता।

हॉल ऑफ इंस्पिरेशन में भारतीय स्टार्टअप का जलवा

इस बार पहली बार स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए हॉल ऑफ इंस्पिरेशन तैयार किया गया। यहां 500 से अधिक भारतीय स्टार्टअप को अपने नए उत्पाद और तकनीकी नवाचार दिखाने का अवसर मिला।

Delhi - 2026-11-27T215758.139

वहीं, ओडीओपी पवेलियन के जरिये राज्यों के विशिष्ट स्थानीय उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने की कोशिश की गई। सात स्थानों पर 87 सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए और 90 से अधिक खाद्य स्टालों ने मेले की विविधता बढ़ाई।

भागीदारी में भी बढ़ोतरी

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की भागीदारी इस बार 32 रही, जो पिछले साल के 30 से अधिक है। विदेशी भागीदारी में देशों की संख्या 12 रही। साथ ही 80 विदेशी प्रतिनिधिमंडलों का दौरा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेले की पहुंच को दर्शाता है।

वर्ष राज्य और केंद्र शासित प्रदेश
2023 29
2024 33
2025 30
2026 32
वर्ष दर्शक संख्या
2023 10 लाख
2024 10 लाख से अधिक
2025 7-8 लाख
2026 10 लाख से अधिक
वर्ष भाग लेने वाले विदेशी देश
2023 13
2024 12
2025 11
2026 12

यह भी पढ़ें- दिल्ली की सड़कों से धूल साफ करेंगी इटली से आईं AI वाली 10 मशीनें, CM रेखा गुप्ता ने दिखाई हरी झंडी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।