विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IIT दिल्ली ने शुरू किया AI आधारित डिजाइन थिंकिंग सर्टिफिकेट कोर्स, जानें कब और कैसे करें अप्लाई

Published: Sat, 28 Nov 2026 08:42 PM (IST)

आईआईटी दिल्ली ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से नवाचार आधारित उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए डिजाइन थिंकिंग सर्टिफिकेट प्रोग्राम शुरू किया है, जिसके लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

आईआईटी दिल्ली। फोटो-जागरण आर्काइव

आईआईटी दिल्ली। फोटो-जागरण आर्काइव

HighLights

  1. आईआईटी दिल्ली ने एआई आधारित उद्यमिता कोर्स शुरू किया।

  2. यह 80 घंटे का डिजाइन थिंकिंग सर्टिफिकेट प्रोग्राम है।

  3. नए व्यावसायिक विचार और समाधान विकसित करना सिखाया जाएगा।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। नए व्यावसायिक विचारों को तकनीक और रचनात्मक सोच के जरिये सफल उद्यम में बदलने की दिशा में आईआईटी दिल्ली ने पहल की है। संस्थान ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से नवाचार आधारित उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए डिजाइन थिंकिंग सर्टिफिकेट प्रोग्राम शुरू किया है।

इसके पहले बैच में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। खास बात यह है कि इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों को केवल एआई तकनीक की जानकारी ही नहीं दी जाएगी, बल्कि यह भी सिखाया जाएगा कि इसके इस्तेमाल से नए व्यावसायिक समाधान और उद्यम कैसे विकसित किए जा सकते हैं।

क्या है इस कोर्स की खासियत?

आईआईटी दिल्ली के कंटिन्यूइंग एजुकेशन प्रोग्राम (CEP) की ओर से संचालित यह पाठ्यक्रम कुल 80 घंटे का होगा। इसमें डिजाइन थिंकिंग, एआई और उद्यमिता के विभिन्न पहलुओं को एक साथ शामिल किया गया है।

प्रतिभागियों को रचनात्मक तरीके से समस्याओं की पहचान करने, नए विचार विकसित करने और उन्हें व्यावहारिक व्यावसायिक समाधानों में बदलने की समझ दी जाएगी।

कोर्स के लिए आवदेश कैसे भरें?

कार्यक्रम का उद्देश्य तकनीकी ज्ञान और रचनात्मक सोच के बीच तालमेल स्थापित कर प्रतिभागियों को नए कारोबारी अवसर तलाशने के लिए तैयार करना है। पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा करने वालों को आईआईटी दिल्ली के सीईपी की ओर से ई-सर्टिफिकेट दिया जाएगा।

इच्छुक उम्मीदवार 19 मार्च 2027 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए संस्थान के पोर्टल https://ceppay.iitd.ac.in/programAdmission पर जाकर आवेदन फार्म भरना होगा।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में कल सुबह कोहरे और धुंध से बढ़ेगी परेशानी, दिन में खिलेगी धूप; यहां पढ़ें IMD मौसम अपडेट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।