दिल्ली में कल सुबह कोहरे और धुंध से बढ़ेगी परेशानी, दिन में खिलेगी धूप; यहां पढ़ें IMD मौसम अपडेट
दिल्ली में दिसंबर शुरू होने से पहले कोहरा बढ़ने लगा है। रविवार को मौसम साफ रहेगा, लेकिन सुबह हल्का कोहरा छा सकता है।

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम। प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड
HighLights
रविवार को दिल्ली में मौसम साफ, सुबह हल्का कोहरा।
अधिकतम तापमान 25-27°C, न्यूनतम 9-11°C रहेगा।
दिसंबर की शुरुआत से दिल्ली में ठंड बढ़ेगी।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में दिसंबर शुरू होने से पहले ठंड और कोहरा बढ़ने लगा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, कल यानी रविवार को दिल्ली में मौसम साफ रहेगा, हालांकि सुबह के समय कोहरे के कारण लोगों की परेशानी बढ़ सकती है।
IMD की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, रविवार को दिल्ली के कई इलाकों में हल्का कोहरा और धुंध छाए रहने की संभावना है। हालांकि, कुछ इलाकों में मध्यम स्तर का कोहरा रह सकता है।
दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ होगा और धूप खिलेगी। रविवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
वहीं न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। सुबह के समय दक्षिण-पूर्व दिशा से हवाएं भी चलेंगी, लेकिन दोपहर में हवा की गति धीमी हो सकती है। मौसम विभाग की ओर से दिल्ली के किसी भी इलाके में कल बारिश की चेतावनी जारी नहीं की गई है।
दिल्ली में कब बढ़ेगी ठंड?
दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पूसा दिल्ली का सबसे ठंडा इलाका रहा। सुबह के समय में हल्के कोहरे के कारण एयरपोर्ट पर सबसे कम दृश्यता 800 मीटर रही। सोमवार से दिल्ली के तापमान में हल्की गिरावट की संभावना जताई गई है। वहीं, दिसंबर की शुरूआत के साथ ठंड में इजाफा होने की उम्मीद है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।