विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

डिजिटल दुनिया से संवाद होगा और असली, IIIT-दिल्ली के शोधकर्ताओं को मिले तीन अहम पेटेंट

Published: Wed, 13 May 2026 11:33 PM (IST)

इंद्रप्रस्थ सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइआइटी-दिल्ली) के शोधकर्ताओं ने मानव-कंप्यूटर इंटरैक्शन, वर्चुअल रियलिटी और हैप्टिक तकनीक के क्षेत्र में तीन भारतीय पेटेंट हासिल किए हैं। 

आइआइआइटी-दिल्ली ने एचसीआई, वीआर, हैप्टिक तकनीक में तीन पेटेंट हासिल किए।

आइआइआइटी-दिल्ली ने एचसीआई, वीआर, हैप्टिक तकनीक में तीन पेटेंट हासिल किए।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। इंद्रप्रस्थ सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइआइटी-दिल्ली) के शोधकर्ताओं ने मानव-कंप्यूटर इंटरैक्शन (एचसीआई), वर्चुअल रियलिटी (वीआर) और हैप्टिक तकनीक के क्षेत्र में तीन भारतीय पेटेंट हासिल कर संस्थान की शोध क्षमता को नई पहचान दिलाई है।

ये तकनीकें भविष्य में डिजिटल दुनिया के साथ इंसानों के संवाद को अधिक सहज, सटीक और वास्तविक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। यह उपलब्धि रिसर्च इंजीनियर डा. अभिजीत मिश्रा, डॉ. अमन परनामी और प्रो. जैनेंद्र शुक्ला के नेतृत्व में हासिल हुई है।

वर्चुअल रियलिटी ऐसी तकनीक है, जिसमें उपयोगकर्ता कंप्यूटर द्वारा निर्मित त्रिआयामी दुनिया में प्रवेश कर वास्तविक जैसा अनुभव प्राप्त करता है। इसका उपयोग शिक्षा, चिकित्सा, गेमिंग, रक्षा प्रशिक्षण और औद्योगिक डिजाइन जैसे क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रहा है। वहीं मानव-कंप्यूटर इंटरैक्शन यह अध्ययन करता है कि मनुष्य डिजिटल उपकरणों के साथ किस तरह बेहतर और स्वाभाविक तरीके से संवाद कर सके।

पहला पेटेंट मैग्नेटिक फील्ड आधारित इनपुट सेंसिंग तकनीक पर आधारित है। यह सिस्टम इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में चुंबकीय संकेतों को पहचानकर 90 प्रतिशत से अधिक सटीकता के साथ उपयोगकर्ता की गतिविधियों को समझ सकता है। दूसरा पेटेंट ‘मोबीटैनजिबल्स’ नामक तकनीक है, जो स्मार्टफोन की मदद से बिना महंगे उपकरणों के वर्चुअल दुनिया में वस्तुओं को छूने और नियंत्रित करने जैसा अनुभव देती है।

इससे वीआर तकनीक आम लोगों तक कम लागत में पहुंच सकेगी। तीसरा पेटेंट ‘हैपटीड्रेग’ तकनीक पर आधारित है। यह इलेक्ट्रोएडहेज़न के माध्यम से उपयोगकर्ता को वास्तविक सतहों पर घर्षण महसूस कराता है, जिससे डिजिटल अनुभव अधिक जीवंत बनता है।

डॉ. अभिजीत मिश्रा ने कहा कि इन पेटेंट का उद्देश्य उन्नत शोध को व्यवहारिक तकनीकों में बदलना है। प्रो. जैनेंद्र शुक्ला के अनुसार, यह उपलब्धि उद्योग और अकादमिक जगत के बीच सहयोग के नए अवसर खोलेगी।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में तेजी से बढ़ा कूड़े का अंबार, लागू होने में लगेगा एक साल का समय

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।