विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में तेजी से बढ़ा कूड़े का अंबार, लागू होने में लगेगा एक साल का समय

Published: Wed, 13 May 2026 11:23 PM (IST)

केंद्र सरकार द्वारा अधिसूचित नए ठोस कचरा प्रबंधन नियम-2026 को जमीनी स्तर पर लागू होने में एक साल का समय लगेगा। दिल्ली सरकार को इन नियमों के उप-नियम अधिसूचित करने होंगे।

केंद्र सरकार द्वारा अधिसूचित नए ठोस कचरा प्रबंधन नियम-2026 को जमीनी स्तर पर लागू होने में एक साल का समय लगेगा। फाइल फोटो

केंद्र सरकार द्वारा अधिसूचित नए ठोस कचरा प्रबंधन नियम-2026 को जमीनी स्तर पर लागू होने में एक साल का समय लगेगा। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। एक अप्रैल 2026 को केंद्र सरकार ने स्वच्छता के नए ठोस कचरा प्रबंधन नियम-2026 नए नियम भले ही अधिसूचित कर दिए हैं लेकिन जमीनी स्तर पर लागू होने में अभी एक साल का समय लगेगा। ऐसे में अगले वित्त वर्ष से ही नए नियमों को लागू किया जा सकेगा।

इसकी प्रमुख वजह दिल्ली में केंद्र सरकार के नियमों के आधार पर उप नियमों का अधिसूचित होना है। इसके लिए दिल्ली सरकार द्वारा यह अधिसूचना जारी करनी है। बुधवार को इसको लेकर केंद्र सरकार की हुई समीक्षा बैठक में इस पर चर्चा की गई। स्थानीय निकायों से इसको लेकर रिपोर्ट मांगी गई।

एमसीडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न उजागर करने की शर्त पर बताया कि वर्ष 2016 में केंद्र सरकार ने ठोस कचरा नियम लागू किए थे। इसके बाद दिल्ली के लिए उप नियम तैयार करने में दो साल का समय लग गया था। 2018 के शुरुआत में इन्हें अधिसूचित किया गया था। इसलिए पिछली बार की तरह देरी इस बार न हो तो केंद्र सरकार ने एक साल के भीतर इसे लागू करने के निर्देश जारी कर दिए है।

अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक स्थानीय निकाय को अपने क्षेत्र की आबादी और जनसांख्यिकी के हिसाब से जुर्माना, दंड और अनुपालन के प्रविधान तय करने होते है। ऐसे में दिल्ली की स्थिति का पता लगाने के लिए आइआइटी दिल्ली के साथ मिलकर वार्ड स्तर अध्ययन किया जा रहा है। जिससे कूड़ा उत्पन्न और निस्तारण की जमीनी स्थिति का पता लगाया जाएगा। क्योंकि दिल्ली में कूड़ा उत्पन्न होने की मात्रा तेजी से बढ़ गई है।

पिछले वर्ष जहां दिल्ली में करीब 11300 मीट्रिक टन ही कचरा उत्पन्न होता था अब उसकी मात्रा 12800 के करीब तक दर्ज की गई है।

अधिकारी ने बताया कि पुराने नियमों में गीले व सूखे कचरे को अलग-अलग करने पर जोर दिया गया था जबकि नए नियमों चार तरह से कचरा अलग-अलग करने पर जोर दिया गया है। इसमें ज्यादा (बल्क) वेस्ट जेनरेटर पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। माल, होटल, शिक्षण संस्थानों पर विशेष ध्यान रहेगा।

पहले इनके पंजीकरण की जिम्मेदारी एमसीडी के पास थी जबकि नए नियमों दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति के पास है। समिति इसके लिए पोर्टल तैयार कर रही है। ऐसे में इसके लिए छह माह तक का समय लग सकता है।

यह भी पढ़ें: ईंधन संकट की आशंका के बीच पेट्रोलियम कंपनियों ने शुरू की डीजल की राशनिंग, मांग के हिसाब से हो रही आपूर्ति

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।