IIIT दिल्ली के छात्रों के लिए गुड न्यूज, मिलेगा 1 लाख तक का कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस, पुरानी बीमारियां भी होंगी कवर
आईआईआईटी दिल्ली अपने छात्रों को एक लाख रुपये तक का कैशलेस चिकित्सा बीमा देने जा रहा है। इस योजना से ...और पढ़ें
-1792756530601_m.webp)
प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड
HighLights
छात्रों को एक लाख रुपये तक का चिकित्सा बीमा मिलेगा।
नेटवर्क अस्पतालों में कैशलेस उपचार और पुरानी बीमारियों का कवर।
3,250 से अधिक छात्रों को इस योजना से लाभ होगा।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। पढ़ाई के दौरान अचानक बीमार पड़ने या आपात स्थिति में अस्पताल पहुंचने पर IIT के छात्रों को इलाज के खर्च की चिंता अब नहीं करनी पड़ेगी।
इंद्रप्रस्थ सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) दिल्ली अपने छात्रों को एक लाख रुपये तक का चिकित्सा बीमा उपलब्ध कराने जा रहा है। इस सुविधा के तहत छात्रों को नेटवर्क अस्पतालों में कैशलेस उपचार मिलेगा।
हजारों छात्रों को मिलेगा लाभ
आपात स्थिति में दूसरे अस्पतालों में इलाज कराने पर भी निर्धारित शर्तों के अनुसार खर्च का क्लेम किया जा सकेगा। संस्थान की इस पहल से वर्तमान में पढ़ रहे करीब 3,250 छात्रों को लाभ मिलने की उम्मीद है। नए सत्र में दाखिले के बाद यह संख्या लगभग 3,500 तक पहुंच सकती है।
पुरानी बीमारी पर भी मिलेगा बीमा कवर
योजना में सबसे महत्वपूर्ण प्रावधान पहले से मौजूद बीमारियों को शामिल करना है। इसके अलावा, शुरुआती 30 दिनों और सूचीबद्ध बीमारियों के लिए लागू होने वाली प्रतीक्षा अवधि को हटाने का प्रावधान भी रखा गया है।
इससे छात्रों को बीमा सुविधा का लाभ लेने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। पालिसी में उम्र संबंधी कोई सीमा भी नहीं होगी। अस्पताल में भर्ती होने, सर्जरी कराने और अन्य निर्धारित चिकित्सा प्रक्रियाओं का खर्च भी बीमा के दायरे में आएगा।
बिना भर्ती हुए इलाज पर भी मिलेगी राहत
हर बीमारी के उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती होना जरूरी नहीं होता। इसे ध्यान में रखते हुए योजना में डे-केयर उपचार को भी शामिल किया गया है।
इसके तहत कम से कम 144 डे-केयर प्रक्रियाओं का खर्च कवर किया जाएगा। इनमें ऐसी चिकित्सा प्रक्रियाएं शामिल होंगी, जिनके लिए मरीज को अस्पताल में भर्ती रहने की जरूरत नहीं होती।
बीमा में डॉक्टर फीस और जांच का खर्च भी शामिल
छात्रों को जरूरत पड़ने पर बाहरी विशेषज्ञ डाक्टर से परामर्श लेने और पैथोलाजी जांच कराने पर होने वाला खर्च भी निर्धारित शर्तों के तहत मिलेगा। बीमा कंपनी देशभर में प्रतिष्ठित अस्पतालों का नेटवर्क उपलब्ध कराएगी। इसके साथ ही प्रत्येक छात्र को सदस्यता कार्ड दिया जाएगा।
उपचार के दौरान किसी तरह की परेशानी होने पर सहायता के लिए समर्पित अधिकारी भी उपलब्ध रहेगा। इससे छात्रों को समय पर उपचार कराने और आर्थिक दबाव कम करने में मदद मिलेगी।
यह भी पढ़ें- दिल्ली के किशनगढ़ में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
यह भी पढ़ें- दिल्ली की हवा में कब घुला जहर? जानिए वह दौर जब शहर में बहती थीं नदियां और हर तरफ थी हरियाली
