विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली के किशनगढ़ में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

By Dhananjai mishraEdited By: Kapil Kumar
Published: Fri, 23 Oct 2026 04:45 PM (IST)

दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में कार मार्केट के पास एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस मामले ...और पढ़ें

किशनगढ़ इलाके में कार मॉर्केट के पास गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत। AI जनरेटेड इमेज

किशनगढ़ इलाके में कार मॉर्केट के पास गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत। AI जनरेटेड इमेज

HighLights

  1. दक्षिणी दिल्ली के किशनगढ़ में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या।

  2. पुलिस ने घायल को फोर्टिस अस्पताल पहुंचाया, जहां मृत घोषित।

  3. मृतक की पहचान, हत्या की वजह और आरोपियों की तलाश जारी।

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में कार मॉर्केट के पास गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

सामुदायिक केंद्र के पास गोली लगने से घायल अवस्था में पड़े व्यक्ति की सूचना मिलने पर किशनगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उसे फोर्टिस अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, 23 अक्टूबर की रात करीब 12:53 बजे कार मार्केट, सामुदायिक केंद्र के पास एक व्यक्ति के गोली लगने से घायल होने की सूचना मिली थी।

टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया

पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल ले जाया गया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना के बाद फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। फिलहाल मृतक की पहचान, हत्या की वजह और वारदात में शामिल आरोपियों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।