विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चांदी जैसी परत चढ़ाकर मदीना से लाया सोने के तार, दिल्ली एयरपोर्ट पर 81 लाख का सोना बरामद; यात्री गिरफ्तार

Published: Fri, 27 Nov 2026 11:06 PM (IST)

आइजीआइ एयरपोर्ट पर एक भारतीय यात्री को मदीना से 81 लाख रुपये के सोने के तार तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया है। यात्री ने सोने के तारों पर चांदी जैसी परत चढ़ाकर उन्हें ट्रॉली बैग में छिपाया था।

दिल्ली एयरपोर्ट पर तस्करी कर सोना लाए यात्री को गिरफ्तार किया गया। फोटो: सांकेतिक

दिल्ली एयरपोर्ट पर तस्करी कर सोना लाए यात्री को गिरफ्तार किया गया। फोटो: सांकेतिक

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने सोने की तस्करी के एक मामले में भारतीय यात्री को गिरफ्तार किया है। यात्री मदीना से सोने के तार लेकर दिल्ली पहुंचा था।

तस्करी के लिए उसने सोने के तारों पर चांदी जैसी दिखने वाली धातु की परत चढ़ा रखी थी और उन्हें ट्राली बैग की धातु की परतों में छिपाया था। कस्टम अधिकारियों ने तलाशी के दौरान 684 ग्राम सोना बरामद किया, जिसकी कीमत 81 लाख 19 हजार 815 रुपये आंकी गई है।

मदीना से पहुंचा था दिल्ली 

कस्टम विभाग के अनुसार, 17 नवंबर को सऊदी अरब एयरलाइंस की उड़ान एसवी-760 से एक भारतीय यात्री मदीना से दिल्ली पहुंचा था। टर्मिनल-3 पर स्पाॅट प्रोफाइलिंग के आधार पर अधिकारियों ने ग्रीन चैनल पार करने के बाद यात्री को जांच के लिए रोका।

उसके सामान और व्यक्तिगत तलाशी के दौरान ट्रॉली बैग की धातु की परतों में छिपाए गए सोने के तार मिले। इन तारों पर चांदी जैसी दिखने वाली परत चढ़ाई गई थी, ताकि वे सामान्य धातु के तार प्रतीत हों।

जांच में बरामद तारों का कुल वजन 684 ग्राम पाया गया। कस्टम विभाग ने 81.19 लाख रुपये मूल्य के सोने को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 की धारा 110 के तहत जब्त कर लिया। वहीं, यात्री को इसी अधिनियम की धारा 104 के तहत गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में बिना प्रिस्क्रिप्शन एंटीबायोटिक दवाएं बेचने पर सरकार की सख्ती, 43 मेडिकल स्टोर्स पर एक्शन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।